मुंबई (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। ज़ी स्टूडियोज, डांसिंग शिवा फिल्म्स और सिनेकोर्न एंटरटेनमेंट ने आधिकारिक तौर पर श्री राम भूमि की शूटिंग शुरू कर दी है। हाल ही में फिल्म का मुहूर्त शॉट पूरा हुआ और शुभ शुरुआत के साथ इसकी शूटिंग का आगाज़ किया गया।

हालाँकि, मेकर्स ने फिल्म से जुड़ी हर जानकारी को फिलहाल बेहद गोपनीय रखा है, लेकिन श्री राम भूमि ने इंडस्ट्री में पहले ही चर्चा बटोरनी शुरू कर दी है। दमदार और भावनात्मक शीर्षक से लेकर इसकी कहानी और स्टारकास्ट को लेकर बरती जा रही गोपनीयता ने दर्शकों और इंडस्ट्री के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है।

फिल्म की शूटिंग शुरू होने के साथ ही इस प्रोजेक्ट को लेकर उत्साह और भी बढ़ गया है, जिससे श्री राम भूमि आने वाली सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल हो गई है। फिल्म की मुख्य स्टारकास्ट में अनुपम खेर, ऋत्विक भौमिक और अमृता खानविलकर शामिल हैं।

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक कामाख्या नारायण सिंह के निर्देशन में बन रही श्री राम भूमि एक भावनात्मक और सांस्कृतिक रूप से प्रभावशाली फिल्म मानी जा रही है। यह फिल्म आस्था, बलिदान, सत्य और आधुनिक भारतीय इतिहास के सबसे महत्वपूर्ण अध्यायों में से एक पर आधारित एक गहन और प्रभावशाली सिनेमाई अनुभव देने का वादा करती है।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal