लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। फिनिक्स यूनाइटेड में वरुण धवन और मृणाल ठाकुर की मौजूदगी ने लखनऊ वालों की दिल की धड़कन बढ़ा दी। मौका था ‘है जवानी तो इश्क होना है’ के प्रोमोशन और मीट-एंड-ग्रीट इवेंट आयोजन का। इस अवसर पर फिल्म के मुख्य कलाकार वरुण धवन और मृणाल ठाकुर ने अपने फैंस से मुलाकात की।
इस विशेष मीट-एंड-ग्रीट इवेंट में फैंस ने न सिर्फ अपने पसंदीदा सितारों से मिल मुलाकात की बल्कि फिल्म के गानों पर भी जमकर डांस किया। मॉल में युवाओं का जोश देखते ही बन रहा था। हर किसी की अलग-अलग गाने पर अपने फेवरेट स्टार के साथ डांस करने डिमांड थी। इसके साथ ही फैंस अपने पसंदीदा कलाकारों के साथ सेल्फी लेने के लिए बेताब नजर आए। अपने फ्रेंड्स से वरुण ओर मृणाल ने फिल्म देखने की अपील भी की।
फिनिक्स मिल्स के रिटेल डायरेक्टर (नॉर्थ) संजीव सरीन ने कहा कि वरुण धवन और मृणाल ठाकुर जैसे स्टार्स के साथ यह मीट-एंड-ग्रीट कार्यक्रम उनके चाहने वालों के लिए एक यादगार लम्हा रहा। यह अवसर था परिवार संग एकसाथ खुशियां मनाने का। हमें यकीन है कि लखनऊवासियों को लंबे समय तक यह खास पल याद रहेगा।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal