सुपरहिट गीत ‘दिल लगाना मना था’ की सफलता के बाद गायक कृष और किशोर मंडल की जोड़ी एक बार फिर नए गाने ‘तुमने दिल दिया नही’ के साथ दर्शकों के बीच लौटी है। 100 मिलियन से ज्यादा व्यूज और लाखों लाइक्स हासिल करने वाले अपने पिछले गीत के बाद इस नए ट्रैक को भी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है। यह गाना रिलीज होते ही युवाओं के बीच तेजी से पसंद किया जा रहा है।गाने के बोल कुणाल वर्मा ने लिखे हैं, जबकि इसका संगीत देवव सदाना ने तैयार किया है। ‘तुमने दिल दिया नहीं’ एक ऐसे रिश्ते की कहानी बयां करता है, जिसमें प्यार की चाहत के बीच दोस्ती का एहसास सामने आता है। गाने में इमोशनल लिरिक्स के साथ इलेक्ट्रॉनिक और कैची म्यूजिक का मिश्रण है, जिसने इसे युवा श्रोताओं के बीच खास बना दिया है। कृष ने कहा कि यह गीत उनके दिल के बेहद करीब है, जबकि किशोर मंडल ने दर्शकों के मिल रहे प्यार को बेहद खास बताया।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal