सलमान खान स्टारर फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ का नया रोमांटिक गाना ‘मेरा जी नहीं भरा’ रिलीज हो गया है। सलमान खान फिल्म्स म्यूजिक के बैनर तले जारी यह ट्रैक अपनी सुकून भरी धुन और भावनात्मक विजुअल्स के चलते दर्शकों के दिलों को छू रहा है। गाना ज़ैन शॉ और अभिश्री सेन पर फिल्माया गया है, जिसमें युद्ध जैसे कठिन माहौल के बीच पनपती एक खूबसूरत प्रेम कहानी को संवेदनशील तरीके से दिखाया गया है। इसके मनमोहक लोकेशन्स और सौम्य प्रस्तुति इसे खास बनाते हैं।इस गाने को श्रेया घोषाल और विशाल मिश्रा ने अपनी मधुर आवाज़ दी है, जो इसे और भी दिलकश बनाती है। संगीत शमीर टंडन और कुमार गौरव सिंह ने तैयार किया है, जबकि गीत के बोल विश्वदीप ज़ीस्त ने लिखे हैं। शबीना खान की कोरियोग्राफी गाने में एक अलग ही नज़ाकत और ग्रेस जोड़ती है। मेकर्स के अनुसार यह गाना फिल्म की कहानी में एक अहम मोड़ लाता है और भावनाओं की गहराई को दर्शाता है।अपूर्व लाखिया के निर्देशन में बनी यह फिल्म सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले तैयार की गई है और बहादुरी, बलिदान व हिम्मत की कहानी पेश करती है। ज़ैन शॉ जहां अपनी बहुमुखी प्रतिभा दिखाते नजर आ रहे हैं, वहीं अभिश्री सेन इस फिल्म से एक मजबूत डेब्यू कर रही हैं। फिल्म में चित्रांगदा सिंह भी अहम भूमिका निभाती दिखाई देंगी। यह गाना मुश्किल हालातों में भी प्यार और इंसानियत को खोजने को खूबसूरती से सामने लाता है।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal