राजकोट (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। मारवाड़ी यूनिवर्सिटी ने वर्ष 2025–26 बैच के लिए एक बेहतरीन प्लेसमेंट सीजन दर्ज किया है, जिसमें विभिन्न सेक्टर्स में कुल 1000 जॉब ऑफर प्राप्त हुए। इस दौरान 500 कंपनियों ने कैंपस प्लेसमेंट में भाग लिया, जिनमें 212 मल्टीनेशनल कंपनियां (MNCs) शामिल रहीं, जो प्लेसमेंट की गुणवत्ता और व्यापकता को दर्शाती हैं।
प्रमुख रिक्रूटर्स जैसे टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, डेलॉइट, अडानी ग्रुप, एक्सिस बैंक, अमेज़न और एचडीएफसी बैंक ने कैंपस से भर्ती की, जो यूनिवर्सिटी के एकेडमिक्स इकोसिस्टम पर इंडस्ट्री के मजबूत विश्वास को दर्शाता है।

छात्रों ने इस प्लेसमेंट सीजन में शानदार प्रदर्शन करते हुए औसतन 5.28 लाख रुपये वार्षिक पैकेज प्राप्त किया। खास बात यह रही कि 16 छात्रों को 10 लाख रुपये से अधिक के ऑफर मिले, जबकि 417 छात्रों को 5 लाख रुपये से अधिक के पैकेज प्राप्त हुए।
मारवाड़ी यूनिवर्सिटी के प्रो वाइस चांसलर डॉ. संजीत सिंह ने बताया, “हमें इस उत्कृष्ट प्लेसमेंट सीजन पर गर्व है, जो हमारे छात्रों और अकादमिक सिस्टम पर प्रमुख कंपनियों के भरोसे को दर्शाता है। रिक्रूटर्स की उत्साहजनक भागीदारी हमारे इंडस्ट्री सहयोग को मजबूत करने के प्रयासों का प्रमाण है। हम स्किल-बेस्ड लर्निंग को बढ़ावा देने और छात्रों को बदलते करियर परिदृश्यों के लिए तैयार करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

छात्रों को आईटी, कंसल्टिंग, BFSI, ई-कॉमर्स, मैन्युफैक्चरिंग और हेल्थकेयर जैसे विभिन्न सेक्टर्स में प्लेसमेंट मिला। इसके अलावा रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड, एसएंडपी ग्लोबल, भारती एयरटेल और डेल्हीवरी जैसी कंपनियों ने अवसरों की विविधता को और मजबूत किया।
मारवाड़ी यूनिवर्सिटी टीसीएस, विप्रो, कैपजेमिनी, टेक महिंद्रा, अडानी और एचडीएफसी जैसी टॉप कंपनियों के साथ मजबूत साझेदारी है, जिससे छात्रों को ऑन-कैंपस प्लेसमेंट के बेहतर अवसर मिलते हैं।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal