बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए नया इतिहास रच दिया है। एडवांस बुकिंग और प्रिव्यू शोज में शानदार कमाई के बाद फिल्म ने पहले ही दिन रिकॉर्ड तोड़ कमाई करते हुए 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया। दर्शकों के जबरदस्त रिस्पॉन्स के चलते सिनेमाघरों में फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘धुरंधर 2’ ने पेड प्रिव्यू से भारत में करीब 43 करोड़ रुपये की कमाई की थी, जबकि रिलीज के पहले दिन ही फिल्म ने 102.55 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर सभी को चौंका दिया। इस तरह महज दो दिनों में फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 145.55 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। खास बात यह है कि फिल्म ने ओपनिंग डे कलेक्शन के मामले में जवान और एनिमल जैसी बड़ी फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है।वहीं, साउथ सुपरस्टार पवन कल्याण की फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ को ‘धुरंधर 2’ से कड़ी टक्कर मिली। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस फिल्म ने पहले दिन 31.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जो अपने आप में मजबूत शुरुआत मानी जा रही है, लेकिन ‘धुरंधर 2’ के मुकाबले यह आंकड़ा कम रहा।गौरतलब है कि पवन कल्याण की पिछली फिल्म ‘दे कॉल हिम ओजी’ ने पहले दिन 63.75 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal