Thursday , March 12 2026

‘धुरंधर-2’ से पहला गाना ‘आरी आरी’ जारी, कई कलाकारों ने दी आवाज

रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ से पहला गाना ‘आरी आरी’ रिलीज कर दिया गया है। जिस तरह फिल्म की पहली किस्त के गीत ‘ना दे दिल परदेसी नू’ ने दर्शकों को अपना दीवाना बना दिया था, उसी तरह अब ‘आरी आरी’ को भी फिल्म के दूसरे भाग में नए अंदाज में पेश किया गया है। यह गाना मशहूर पंजाबी ट्रैक ‘आरी आरी’ का नया संस्करण है, जिसमें आधुनिक संगीत और पंजाबी बीट का जबरदस्त मेल देखने को मिलता है।’आरी आरी’ के नए संस्करण को वो बॉम्बे रॉकर्स ने तैयार किया है। गीत का संगीत संयोजन और प्रोग्रामिंग शशवत सचदेव ने किया है। वहीं नवतेज सिंह रेहल (बॉम्बे रॉकर्स), जैस्मीन सैंडल्स, खान साहब और सुधीर यदुवंशी ने इसे अपनी आवाज दी है। रैप के बोल रेबल और टोकन ने लिखे और गाए हैं, जबकि गीत के बोल इरशाद कामिल और बॉम्बे रॉकर्स ने मिलकर लिखे हैं। संगीत एडम लुकास ने तैयार किया है।निर्देशक आदित्य धर की यह फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म में रणवीर सिंह अपने चर्चित किरदार हमजा अली मदारी के रूप में वापसी करेंगे, जो असल में भारत का जासूस जसकीरत सिंह रंगी है। उनके अलावा संजय दत्त, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी और सारा अर्जुन भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में यामी गौतम के कैमियो की भी चर्चा है, हालांकि इस पर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।