मनोरंजन और क्रिकेट जगत के बीच एक और नया रिश्ता जुड़ गया है। अभिनेत्री कृतिका कामरा और मशहूर क्रिकेट कमेंटेटर गौरव कपूर ने 11 मार्च को मुंबई में एक निजी समारोह में शादी कर ली। लंबे समय तक अपने रिश्ते को लाइमलाइट से दूर रखने के बाद इस जोड़े ने सादगी से रजिस्ट्रार मैरिज के जरिए अपने नए जीवन की शुरुआत की।कृतिका और गौरव ने दिसंबर 2025 में अपने रिश्ते को सार्वजनिक किया था। दोनों ने किसी भव्य आयोजन की बजाय सादगी को प्राथमिकता देते हुए बांद्रा स्थित अपने घर पर ही शादी का आयोजन किया। इस निजी समारोह में परिवार के सदस्यों और करीबी दोस्तों ने शिरकत की। समारोह में फरहान अख्तर, मलाइका अरोड़ा, नेहा धूपिया और सोहा अली खान जैसे कई करीबी दोस्त शामिल हुए।कानूनी तौर पर शादी के बाद कृतिका और गौरव पहली बार मीडिया के सामने भी नजर आए। इस मौके पर कृतिका लाल साड़ी में बेहद खूबसूरत दिखीं, वहीं गौरव आइवरी बंद गला में काफी आकर्षक लग रहे थे। दोनों के चेहरे पर नई जिंदगी की शुरुआत की खुशी साफ झलक रही थी। बताया जा रहा है कि शादी के बाद यह जोड़ा जल्द ही अपने करीबी दोस्तों और परिवार के लिए एक खास मिलन समारोह का आयोजन करेगा।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal