Wednesday , February 25 2026

विन पीआर को मिला ‘एक्सलेंस इन स्ट्रैटेजिक पब्लिक रिलेशंस’ पुरस्कार

नई दिल्ली (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। द ललित होटल में ब्रांड विस्टा कंसल्टिंग द्वारा ‘भारत शाइनिंग कॉन्क्लेव 2026’ का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर विन पीआर के फाउंडर और सीईओ हिमांशु सेठ को ‘एक्सलेंस इन स्ट्रैटेजिक पब्लिक रिलेशंस 2025-26’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार सेठ को उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री संजय सिंह गंगवार ने प्रदान किया। यह पुरस्कार उनके असाधारण योगदान, रणनीतिक दृष्टिकोण और भारतीय पब्लिक रिलेशंस उद्योग में उत्कृष्ट नेतृत्व को मान्यता देने के लिए दिया गया। 

हिमांशु सेठ ने अपनी दूरदर्शिता और क्रिएटिव सोच के जरिए विन पीआर को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। उनके नेतृत्व में कंपनी ने लगातार नवाचार और उत्कृष्टता के नए मानक स्थापित किए हैं। इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम में पब्लिक रिलेशंस और अन्य क्षेत्र के प्रमुख विशेषज्ञ एकत्र हुए। इसमें उद्योग के नवीनतम रुझानों, रणनीतिक संचार और ब्रांडिंग के विभिन्न पहलुओं पर महत्वपूर्ण चर्चाएं हुईं। 

इस कार्यक्रम में पीआर पांडा प्रमोशन्स ने मीडिया पार्टनर के रूप में प्रमुख भूमिका निभाई। कार्यक्रम के दौरान पीआर पांडा प्रमोशन्स के सीईओ अमित पांडे ने कहा कि हिमांशु सेठ ने भारतीय पब्लिक रिलेशंस उद्योग में जो योगदान दिया है, वह न केवल प्रेरणादायक है बल्कि एक मिसाल है। उनके नेतृत्व और दूरदर्शिता ने विन पीआर को नए मुकाम तक पहुंचाया है। हम गर्व महसूस करते हैं कि पीआर पांडा इस आयोजन का हिस्सा रहा। हमें विश्वास है कि उनका यह सम्मान पूरे उद्योग के लिए प्रेरणा बनेगा।

कॉन्क्लेव का मुख्य उद्देश्य पब्लिक रिलेशंस और ब्रांडिंग के क्षेत्र में नवाचार, उत्कृष्टता और सतत प्रगति को बढ़ावा देना था। उपस्थित विशेषज्ञों ने उद्योग की वर्तमान चुनौतियों और भविष्य की संभावनाओं पर विचार साझा किए, जिससे यह कॉन्क्लेव न केवल एक सम्मान समारोह बल्कि ज्ञान और अनुभव का समृद्ध मंच भी बन गया। हिमांशु सेठ का यह पुरस्कार उनके व्यक्तिगत उत्कृष्ट योगदान को मान्यता देने के साथ-साथ भारतीय पब्लिक रिलेशंस उद्योग में नई प्रेरणा और दिशा का प्रतीक भी है।

विभिन्न श्रेणियों में सम्मान

कॉन्क्लेव के दौरान विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट कार्यों को भी सम्मानित किया गया। इसमें बेस्ट ऑर्गेनिक ग्रोथ कैंपेन इन ऑटोमोटिव के लिए ईएमआईएसी एक्स ऐको ड्राइव को पुरस्कार प्रदान किया गया, जिसके विजेता दिव्या गांदोत्रा और दुश्यंत सिंह रावत रहे। वहीं बेस्ट डिजिटल कैंपेन्स फॉर ऑर्गेनिक ग्रोथ श्रेणी में ईएमआईएसी एक्स प्रोतीन को अवार्ड दिया गया, जिसके विजेता भी दिव्या गांदोत्रा और दुश्यंत सिंह रावत रहे।

इसी तरह, एक्सीलेंस इन कॉर्पोरेट एंड कॉलेज इवेंट्स के लिए अर्बन ऑरा को सम्मानित किया गया। जिसके विजेता रिथ्म जैन और विभोर भार्गव रहे। वहीं बेस्ट न्यूट्रास्यूटिकल ब्रांड फॉर यंग इंडिया श्रेणी में गेट माई मेटल को पुरस्कार प्रदान किया गया, जिसके विजेता डॉ. राघव सिंघल रहे।

कॉन्क्लेव का मुख्य उद्देश्य पब्लिक रिलेशंस और ब्रांडिंग के क्षेत्र में नवाचार, उत्कृष्टता और सतत प्रगति को बढ़ावा देना था। उपस्थित विशेषज्ञों ने उद्योग की वर्तमान चुनौतियों और भविष्य की संभावनाओं पर अपने विचार साझा किए। इस तरह, यह आयोजन केवल सम्मान समारोह ही नहीं बल्कि ज्ञान और अनुभव का एक समृद्ध मंच भी बन गया। भारत शाइनिंग कॉन्क्लेव 2026 ने एक बार फिर यह प्रमाणित किया कि भारतीय पब्लिक रिलेशंस और ब्रांडिंग उद्योग निरंतर विकसित हो रहा है और वैश्विक स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बना रहा है।