रोहित शेट्टी की ब्लॉकबस्टर कॉमेडी फ्रेंचाइजी ‘गोलमाल 5’ को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। फिल्म में करीना कपूर की वापसी तय हो गई है, जो एक बार फिर अजय देवगन के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। इसके साथ ही अक्षय कुमार की एंट्री ने कास्टिंग को लेकर बड़ा धमाका कर दिया है।तारीखों की अड़चन के बाद बनी बातफिल्म से जुड़े सूत्रों के अनुसार, करीना की कास्टिंग को लेकर तारीखों और कुछ अन्य मुद्दों पर बातचीत चल रही थी। रोहित शेट्टी और अजय देवगन उन्हें फिल्म में लेने के लिए उत्सुक थे, वहीं करीना भी फ्रेंचाइजी में लौटने को लेकर तैयार थीं। आखिरकार रोहित की टीम द्वारा तैयार किए गए एक मजेदार और अनोखे किरदार पर सहमति बन गई।सितारों का महा-संगमअजय देवगन, अक्षय कुमार और करीना कपूर जैसे बड़े सितारों के साथ ‘गोलमाल 5’ को अब तक की सबसे बड़ी टीम माना जा रहा है। ट्रेड जानकारों का कहना है कि फ्रेंचाइजी के चारों हिस्सों की सफलता के बाद इस नई कास्टिंग ने दर्शकों का उत्साह और बढ़ा दिया है। बॉक्स ऑफिस पर लगातार हिट देने वाले रोहित शेट्टी के भरोसे ने इस बड़े स्टारकास्ट को एक साथ लाने में अहम भूमिका निभाई है। माना जा रहा है कि ‘गोलमाल 5’ कॉमेडी के साथ-साथ रिकॉर्डतोड़ ओपनिंग की ओर बढ़ सकती है।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal