Tuesday , February 3 2026

रंग, रिश्ते और यादें : एशियन पेंट्स का ‘व्हेयर द हार्ट इज़’ सीज़न 9 लॉन्च

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। भारत की अग्रणी पेंट और डेकॉर कंपनी एशियन पेंट्स अपने लोकप्रिय होम डेकॉर और स्टोरीटेलिंग सीरीज़, ‘एशियन पेंट्स व्हेयर द हार्ट इज़’ के 9वें सीज़न के साथ वापसी कर रही है। इस सीज़न में भारत की मशहूर हस्तियों के पांच घरों को दिखाया जाएगा। जिसमें सोनाक्षी सिन्हा-ज़हीर इकबाल, गौतम गंभीर, कीर्ति सुरेश-एंटनी थट्टिल, अर्चना पूरन सिंह-परमीत सेठी और अमन व प्रिया गुप्ता शामिल हैं। हालांकि हर घर स्टाइल, बनावट और पर्सनैलिटी में अलग होता है, लेकिन हर घर में प्यार, सच्चाई और भावनात्मक लगाव ज़रूर देखने को मिलता है।

दर्शक ऐसी जगहों में प्रवेश करते हैं जो ऊर्जा और अपनेपन से भरपूर है, जहां उनमें रहने वाले लोगों के जीवन की झलक मिलती है। अर्चना और परमीत दर्शकों को मढ़ में स्थित अपने एंग्लो-स्पेनिश स्टाइल से इंस्पायर्ड घर में आमंत्रित करते हैं। यह घर समय के साथ-साथ परिवार के अपनेपन, भावनाओं और यादों के साथ धीरे-धीरे विकसित हुआ है। कीर्ति और एंटनी का ऊर्जा से भरपूर कोच्चि अपार्टमेंट रंगों और भावनाओं के साथ उनके नैचुरल लगाव को दर्शाता है। सोनाक्षी और ज़हीर अपने पेंटहाउस ‘सादा’ के दरवाज़े जब खोलते हैं, तो एक ऐसा घर सामने होता है, जो कई तरह के भावों को समेटे हुए है। यहां जोशभरी बातें भी होती हैं और शांत, यादों से भरे कोने भी हैं।

गौतम का शांत, रोशनी से भरपूर घर उनकी सार्वजनिक पर्सनैलिटी से बिल्कुल अलग है। ऐसा लगता है मानो उनका घर शांति और सुकून भरे पलों के लिए बनाया गया है। यहां क्रिकेट से जुड़ी यादगार चीज़ों  के लिए बहुत सोच-समझकर एक ख़ास कोना भी बनाया गया है। इस कोने को बनाने का मकसद अपनी उपलब्धियां जताने की बजाय क्रिकेट की विरासत को सम्मान देना है।

वहीं, अमन और प्रिया का गुड़गांव स्थित घर फ़्लेक्सिब्लिटी, रचनात्मकता और एक साथ समय बिताने की बेहतरीन जगह को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इस घर में काफ़ी ओपन स्पेस हैं ताकि बच्चे खुलकर खेल सकें और सुकून से बैठकर बातें भी हो सकें। इन सभी पांचों घरों में परफेक्शन नहीं, बल्कि व्यक्तित्व उभर कर आता है। ये सिर्फ घर नहीं, बल्कि वो स्थान हैं जिन्हें प्यार और अपनों के साथ बिताए गए पलों से आकार दिया गया है। साथ ही ये घर इस भरोसे को और मजबूत करते हैं कि घर वास्तव में उन लोगों का होना चाहिए जो वहां रहते हैं।

यह सीज़न इस बात पर ज़ोर देता है कि किस तरह से घरों में रंग, टेक्सचर और डेकॉर महज़ सजावट का सामान नहीं होता, बल्कि उससे भावनाएं जुड़ी होती हैं। ब्यूटीफुल होम्स पेंटिंग सर्विसेज़ के साथ, अर्चना के लिविंग रूम को ‘यादों की दीवार’ से सजाया गया। पारंपरिक स्पर्श वाले कीर्ति के बेडरूम को एशियन पेंट्स निलाया आर्क पर्लसेंट लाइमस्टोन फिनिश से और निखारा गया। गौतम के घर में, निलाया आर्क से नताशा का पसंदीदा मैट व्हाइट शेड से क्रिकेट की अनमोल यादों के लिए खास बैकड्रॉप बनाया गया। वहीं, सोनाक्षी के घर में रॉयल प्ले का एक खास वॉल-टु-फ्लोर टेक्सचर नज़र आएगा, जो पूरे फर्श पर फैला हुआ है।

सीज़न 9 यह भी दिखाता है कि कैसे रंग घर की अपनी ही भाषा बन गया है। इस सीज़न का एक नया आकर्षण है एशियन पेंट्स व्हेयर द हार्ट इज़ लुकबुक। यह एक डिज़ाइन गाइड है जो शो में दिखाए गए घरों में इस्तेमाल किए गए रंगों, फिनिश, टेक्सचर और मूड को विस्तार से समझाती है। यह लुकबुक दर्शकों को खूबसूरती के असल मायने को और करीब से देखने और उन्हें अपने घरों में अपनाने का मौका देती है। 

लॉन्च के अवसर एशियन पेंट्स के एमडी और सीईओ अमित सिंगल ने कहा, “एशियन पेंट्स व्हेयर द हार्ट इज के नौवें सीज़न के साथ, हमें उस यात्रा को जारी रखने पर गर्व है जिसके लिए एशियन पेंट्स दशकों से प्रतिबद्ध है।  इससे लोगों को अलग नज़रिए से देखने में मदद मिलेगी। लोग समझ पाएंगे कि हम भारतीयों को अपने घरों को सिर्फ़ रहने की एक जगह के रूप में नहीं, बल्कि हमारे व्यक्तित्व की छवि प्के रूप में देखना चाहिए। 1 बिलियन से अधिक व्यूज़, जो लगातार बढ़ रहे हैं, के साथ एशियन पेंट्स व्हेयर द हार्ट इज भारत का सबसे पसंदीदा और देखा जाने वाला होम डेकोर शो बना हुआ है। पिछले कुछ वर्षों में, यह सीरीज़ एक ऐसा मंच बन चुकी है, जो कस्टमर्स को रंग, डेकॉर और डिज़ाइन के बारे में गाइड करती है। इससे कस्टमर्स को न सिर्फ़ आसान चॉइस और ट्रेंड्स की जानकारी मिलेगी, बल्कि यह भी समझ आएगा कि सोच-समझकर लिए गए डिज़ाइन डिसीज़न कैसे रोज़मर्रा की ज़िंदगी को बेहतर बना सकते हैं। एक ऐसे ब्रांड के रूप में जो लंबे समय से रंग और डिज़ाइन के क्षेत्र में अग्रणी रहा है, हम हर काम पूरी ज़िम्मेदारी से करते हैं।

सीज़न 9 की सबसे खास बात एशियन पेंट्स व्हेयर द हार्ट इज़ लुकबुक का लॉन्च है। यह दर्शकों को एक्शन तक ले जाती है, जिससे उन्हें शो में दिखाए गए रंगों, सामानों और स्टाइल्स को समझने और उन्हें अपने घरों में लागू करने में मदद मिलती है। इसे और भी खास बनाती है इसमें दिखाए गई घर और अलग-अलग पर्सनैलिटीज़ जो विभिन्न व्यवसायों, जेवन के अलग क्षेत्रों से आते हैं। डिजाइन को लेकर इनकी संवेदनशीलता और हर व्यक्ति का इस पर अलग दृष्टिकोण कि आख़िर उनके लिए ‘घर’ का अर्थ क्या है। इस सीज़न के दौरान, हम इस विश्वास को दोहराते हैं कि खूबसूरत घर बेहद व्यक्तिगत होते हैं और एशियन पेंट्स लोगों को उनके सपनों का घर बनाने में मदद करने के लिए प्रतिबद्ध है।