Friday , May 29 2026
  • About us
  • Our Team
  • Privacy Policy
  • Contact us

Telescope Today | टेलीस्कोप टुडेTelescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal

  • Home
  • English News
  • देश-विदेश
  • उत्तर प्रदेश
    • लखनऊ
    • कानपुर
    • दिल्ली
    • गोरखपुर
    • बनारस
    • अन्य जिले
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • अपराध
  • व्यापार
    • Banking
  • खेल
  • स्वास्थ्य
  • सोशलमीडिया
  • फिल्म
  • ज्योतिष
  • लेख
  • ई-पेपर

भारतीय जन उद्योग व्यापार मंडल : व्यापारिक लाइसेंस और शुल्क वृद्धि के विरोध में सौंपा ज्ञापन

Telescope Today January 28, 2026

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। नगर निगम लखनऊ द्वारा 21 प्रकार के व्यवसायों पर प्रस्तावित अनिवार्य व्यापारिक लाइसेंस एवं भारी लाइसेंस शुल्क व्यवस्था के विरोध में बुधवार को भारतीय जन उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों व सदस्यों ने नगर आयुक्त एवं महापौर सुषमा खर्कवाल को ज्ञापन सौंपकर कड़ा विरोध दर्ज कराया।

व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने कहा कि वर्तमान समय में व्यापारी वर्ग पहले से ही महँगाई, जीएसटी, ऑनलाइन प्रतिस्पर्धा, बिजली बिल व अन्य करों के भारी आर्थिक दबाव से जूझ रहा है। ऐसी स्थिति में नए व्यापारिक लाइसेंस लागू करना अथवा शुल्क में अत्यधिक वृद्धि करना छोटे और मध्यम व्यापारियों के लिए गंभीर संकट उत्पन्न करेगा। संगठन ने इसे व्यापारी समाज का आर्थिक शोषण बताते हुए कहा कि इससे व्यापार प्रभावित होगा और रोजगार पर भी प्रतिकूल असर पड़ेगा।

व्यापारियों ने यह भी आरोप लगाया कि नगर निगम द्वारा यह प्रस्ताव बिना किसी पूर्व संवाद या व्यापारी संगठनों से विचार-विमर्श के लाया गया है, जिससे व्यापारी समाज में गहरा असंतोष व्याप्त है। संगठन का कहना है कि किसी भी नई नीति को लागू करने से पहले जमीनी हकीकत को समझना और व्यापारियों की राय लेना आवश्यक है।

भारतीय जन उद्योग व्यापार मंडल ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की कि प्रस्तावित व्यापारिक लाइसेंस एवं शुल्क व्यवस्था को तत्काल प्रभाव से स्थगित किया जाए। साथ ही किसी भी निर्णय से पूर्व सभी व्यापारी संगठनों के साथ विस्तृत विचार-विमर्श किया जाए। संगठन ने छोटे एवं मध्यम व्यापारियों को लाइसेंस शुल्क में विशेष राहत देने तथा यदि लाइसेंस व्यवस्था लागू की जाती है तो शुल्क को नाममात्र, न्यायसंगत एवं व्यावहारिक रखने की मांग की।

संगठन ने चेतावनी दी कि यदि व्यापारी हितों की अनदेखी करते हुए यह प्रस्ताव लागू किया गया तो भारतीय जन उद्योग व्यापार मंडल व्यापारी हितों की रक्षा के लिए लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण आंदोलन करने को बाध्य होगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी नगर निगम प्रशासन की होगी।

व्यापार मंडल ने उम्मीद जताई कि नगर निगम प्रशासन व्यापारी हितों को प्राथमिकता देते हुए इस प्रस्ताव पर पुनर्विचार करेगा और व्यापारियों को राहत प्रदान करेगा।

इस अवसर पर प्रदेश संयोजक एस.डी. सिंह बैसवारा, संरक्षक सौरभ तिवारी, अध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह, महामंत्री सुशील कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष विवेक शुक्ला, मंत्री एवं प्रभारी विनोद सिंह, उपाध्यक्ष विशाल रावत व प्रवीण मिश्रा, मीडिया प्रभारी किशन सिंह, जिला उपाध्यक्ष सौरभ वर्मा, अजनहर रोड संरक्षक आनंद कुमार अवस्थी, अध्यक्ष अमरेश प्रताप सिंह, महामंत्री रोहित सिंह राठौड़, कोषाध्यक्ष सुबोध कुमार सिंघल सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।

Bharatiya Jan Udyog Vyapar Mandal: Memorandum submitted against trade license and fee hike 2026-01-28
Telescope Today

सम्बंधित समाचार

आज भी प्रासंगिक हैं चौधरी चरण सिंह

May 28, 2026

SBI : कुष्ठ रोग प्रभावित मरीजों के लिए 40.69 लाख रुपये का सहयोग

May 28, 2026

ज़ी सिनेमा लेकर आया मेगा लाइनअप, हर रात बनेगी प्रीमियर नाइट

May 28, 2026

ताजा समाचार

  • आज भी प्रासंगिक हैं चौधरी चरण सिंह

    May 28, 2026
  • SBI : कुष्ठ रोग प्रभावित मरीजों के लिए 40.69 लाख रुपये का सहयोग

    May 28, 2026
  • ज़ी सिनेमा लेकर आया मेगा लाइनअप, हर रात बनेगी प्रीमियर नाइट

    May 28, 2026
  • ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ में बड़ा हादसा, राशी की जगह शानाया बनी साजिश का शिकार

    May 28, 2026
  • महेश भट्ट को लेकर पूजा भट्ट का बड़ा खुलासा

    May 28, 2026

स्वास्थ्य

  • SBI : कुष्ठ रोग प्रभावित मरीजों के लिए 40.69 लाख रुपये का सहयोग

    May 28, 2026
  • नारायण सेवा संस्थान : 3डी प्रिंटेड कृत्रिम अंगों से दिव्यांगों को मिलेगी नई जिंदगी

    May 18, 2026
  • गौतम अदाणी की बिहार को बड़ी सौगात, 150 करोड़ की नेत्र चिकित्सा पहल शुरू

    May 17, 2026
  • गम्बूसिया मछलियों से होगा मच्छर नियंत्रण, लोकबंधु अस्पताल की नई पहल

    May 16, 2026
  • अमृतांजन का पोर्टफोलियो विस्तार, महिलाओं के लिए किफायती रेज़र रेंज पेश

    May 16, 2026

अर्थ

  • SBI : कुष्ठ रोग प्रभावित मरीजों के लिए 40.69 लाख रुपये का सहयोग

    May 28, 2026
  • Ageas Federal और Policybazaar मिलकर देंगे आसान डिजिटल लाइफ इंश्योरेंस अनुभव

    May 27, 2026
  • भारतीय जन उद्योग व्यापार मंडल ने किया संगठन विस्तार, नई कमेटी का गठन

    May 27, 2026
  • BOB इ पे पर यूआईडीएआई फेस ऑथेंटिकेशन और IoT पेमेंट्स की शुरुआत

    May 27, 2026
  • उत्तर प्रदेश में शिक्षा सुधार को लेकर मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स ने दिखाई प्रतिबद्धता

    May 27, 2026

अपराध

  • Shooter from Ballia : क्षत्रिय महासभा का महासचिव है सीए शुभेंदु के पीए चंद्रनाथ को मारने वाला बलिया का शूटर राज सिंह

    May 11, 2026
  • Moradabad : गन पॉइंट पर बंधक बनाकर पीतल कारोबारी के घर डकैती, सीसीटीवी की डीवीआर तक उखाड़ ले गए बदमाश

    May 11, 2026
  • मुजफ्फरपुर में पंचायत के फरमान पर युवती का जीते जी किया गया दाह संस्कार

    May 11, 2026
  • धारदार हथियार लेकर पीछा किया… जान बचाने के लिए घर में घुसे तो सिर में दाग दी गोली, मुरादाबाद में ‘संगीत सोम सेना’ के जिलाध्यक्ष की खौफनाक हत्या

    May 5, 2026
  • अंबेडकरनगर : सऊदी में पति की दूसरी शादी से आहत मां ने 4 बच्चों को ईंट से कूचकर मारा, बालकनी से कूदकर फरार

    May 2, 2026

राज्य

  • आज भी प्रासंगिक हैं चौधरी चरण सिंह

    May 28, 2026
  • SBI : कुष्ठ रोग प्रभावित मरीजों के लिए 40.69 लाख रुपये का सहयोग

    May 28, 2026
  • ज़ी सिनेमा लेकर आया मेगा लाइनअप, हर रात बनेगी प्रीमियर नाइट

    May 28, 2026
  • ‘पुष्पा इम्पॉसिबल’ में बड़ा हादसा, राशी की जगह शानाया बनी साजिश का शिकार

    May 28, 2026
  • तृणमूल नेता ने खेत में छुपाई मुद्रा, खुदाई में 500 के नोटों का अंबार मिला, रातभर चली गिनती, दो करोड़ 24 लाख रुपये मिलने की पुष्टि

    May 28, 2026

मौसम का हाल

LUCKNOW WEATHER

Share Market Live

Track all markets on TradingView

Quick Links

  • Home
  • About us
  • Our Team
  • Privacy Policy
  • Contact us
  • धर्म/ज्योतिष
  • फिल्म

Join us on Facebook

Follow us on Twitter

Website Developed by - Prabhat Media Creations

wordpress theme powered by jazzsurf.com

© Copyrights 2026, All Rights Reserved to TelescopeToday.IN