लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। महर्षि यूनिवर्सिटी ऑफ़ इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी में केंद्रीय बजट 2025 पर पैनल चर्चा आयोजित की गई। जिसका आयोजन डिपार्टमेंट ऑफ़ हुमैनीटीज, लखनऊ द्वारा IQAC के सहयोग से किया गया। इस कार्यक्रम में संकाय सदस्यों, छात्रों तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया।
इस सत्र में डॉ. गुंजन पांडे (प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष, आर्थिक शास्त्र, बी.एस.एन.वी. पीजी कॉलेज) ने आर्थिक विकास में जनसांख्यिकी लाभांश के महत्व को उजागर किया। विशेष रूप से युवाओं के विकास सम्बंधित योजनाओं पर ध्यान केंद्रित किया। डॉ. मंजुला उपाध्याय (प्रोफेसर, आर्थिकशास्त्र एवं प्राचार्य, नवयुग कन्या महाविद्यालय) ने कृषि क्षेत्र में वृद्धि पर चर्चा की। विशेष रूप से 2025 के बजट में कृषि और सहायक क्षेत्रों के लिए आवंटित संसाधनों पर प्रकाश डाला।

डॉ. मधु टंडन (विभागाध्यक्ष, आर्थिकशास्त्र), DAV कॉलेज) ने लिंग-आधारित बजट, महिला सशक्तिकरण योजनाओं और लिंग समानता सम्बंधित पहलुओं पर विस्तार से व्याख्या की। इस सत्र में उपस्थित लोगों ने वक्ताओं से संवाद भी किया। सत्र का संचालन डॉ. विजय श्रीवास्तव ने किया।
कुलपति प्रोफेसर (डॉ.) भानु प्रताप सिंह और रजिस्ट्रार डॉ. गिरीश छिमवाल के आशीष ने कार्यक्रम को विशेष रूप से सम्मानित किया। डॉ. रुपम सिंह, डीन (MSOSH) और डॉ. नीरज जैन, डीन (अकादमिक्स), MUIT ने वक्ताओं को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया। सत्र में डीन स्टूडेंट वेलफेयर डा. सपन अस्थाना और चीफ प्रॉक्टर डॉ. निशांत पांडेय की भी उपस्थिति रही। सत्र का समापन डॉ. कनु प्रिया वर्मा के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। यह कार्यक्रम डिपार्टमेंट ऑफ़ हुमैनीटीज के संकाय सदस्यों और विश्विद्यालय के प्रशासनिक अधिकारियों के सहयोग से संभव हो पाया।