Sunday , October 25 2026

RR GROUP : क्षय रोगियों को वितरित की पोषण पोटली

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। आरआर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में प्रधानमन्त्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत 50 क्षय रोगियों को पोषण पोटली वितरित की गई। इस अवसर पर उप जिला अधिकारी डॉ. सतीश चंद्र त्रिपाठी, चेयरमैन अनिल कुमार अग्रवाल, सचिव चित्रांशु अग्रवाल एवं संस्थान के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

पोषण पोटली में मूंगफली 1 किग्रा, भुना चना 1 किग्रा, गुड़ 1 किग्रा, सत्तू 1 किग्रा और बोर्नविटा दिया गया। इस अवसर पर चेयरमैन अनिल कुमार अग्रवाल ने कहा कि संस्थान क्षय रोगियों को समर्थन और सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उप जिला अधिकारी डॉ. सतीश चंद्र त्रिपाठी ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि टीबी रोगियों को स्वास्थ्य लाभ मिल सके और वे जल्दी से स्वस्थ हो सकें।