Sunday , October 6 2024

दुर्गा स्वरूपा सम्मान 2024 से सम्मानित हुई 21 विभूतियां

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। दुर्गा स्वरूपा फाउंडेशन द्वारा दुर्गा स्वरूपा सम्मान 2024 का आयोजन गोमती नगर स्थित उर्दू अकादमी में किया गया। जिसमें साहित्य, खेल, सामाजिक सेवा, कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 21 व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा एमएलसी पवन सिंह चौहान, पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया, सेलिब्रिटी मेहमानों में रॉनी शाह, रश्मि पाठक और भव्या कपूर उपस्थित रहे। ओपी

सम्मानित होने वालों में डॉ. अनिल रस्तोगी, अनवारुल हसन, अध्यात्म जैन, प्रणव श्रीवास्तव (कला एवं संस्कृति), बालेन्दु द्विवेदी, तरुण प्रकाश दीप्ति, जोशी गुप्ता (साहित्य), सुमन देवी, शिप्रा राय, पूजा निषाद (खेल), निर्मल सिंह, निमित सिंह, पूर्णिमा मोहन मकासरे, खुशबु वीरेंदर अलिया, आफरीन रजक पढानिया, रोली सिंह, सत्यम बाजपेई, प्रियंका अवस्थी, नीरजा श्रीवास्तव, प्रमिला श्रीवास्तव एवं कल्पना धनुक (समाज सेवा) शामिल हैं। जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दिया है।


कार्यक्रम के दौरान गायन और नृत्य प्रतियोगिता भी हुई। गायन में पूनम त्रिपाठी प्रथम, गोपेन्द्र व सीमा द्वितीय और नृत्य में अंकुरम फाउंडेशन प्रथम, सनातनी ग्रुप द्वितीय विजेता बने। इसके साथ ही इंटर स्कूल्स सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के विजेताओं को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में रोहाना अग्रवाल ने विशेष नृत्य प्रस्तुति दी।

फाउंडेशन की सचिव रागिनी श्रीवास्तव ने बताया कि पिछले कई वर्षों से यह सम्मान उन विभूतियों को दिया जाता है जिन्होंने अपने अपने क्षेत्रों में असाधारण योगदान दिया है।

इस मौके पर फाउंडेशन के प्रशांत सिंह, विजय लक्ष्मी श्रीवास्तव, शताक्षी गुप्ता, राजेश तिवारी, अक्षय अग्रवाल, दीप्ति अग्रवाल, तुषार और विवेक बदलानी सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।