लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। पेड़ लगाओ-पेड़ बचाओ जन अभियान के अर्न्तगत भारतीय एकता समिति द्वारा गोमती नगर विस्तार सेक्टर 6 में कई प्रजातियों के पौधे लगाए गए।

इस दौरान पीपल, बरगद, नीम, गुडहल, कनेर, सफेद गुडहल, इमली, अमरूद, आंवला, जामुन, गुलाब, रबर पलान्ट सहित कई प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया।
समिति के अध्यक्ष रविन्द्र सिह ने कहाकि हमें पर्यावरण को बचाए रखने के लिए अपने आसपास पेड़ पौधो को लगाना चाहिए। महासचिव हेमवन्त सिह ने बताया कि पेड़ पौधे अमूल्य धरोहर है जिससे हम आक्सीजन ले पा रहे है। हमें पेड़ लगाने के साथ-साथ पेड़ो की देखभाल भी करनी चाहिए।


इस अवसर पर बलंवत वाणगी, रमेश अधिकारी, हरपाल सिह गडिया, विनोद कुमार मिश्रा, शरद मेहरोत्रा, ललित गडिया, जानकी गडिया, नीलम अधिकारी सहित स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।