लखनऊ उत्तर में बढ़ रहा भाजपा का कारवां, किसान और व्यापारी हुए शामिल

विधायक डा. नीरज बोरा ने दिलायी भाजपा की सदस्यता

राजनाथ सिंह को रिकार्ड मतों से जिताने का संकल्प

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। लखनऊ उत्तर में भाजपा का कारवां निरन्तर बढ़ता जा रहा है। रविवार को सैकड़ों किसान और व्यापारी भाजपा में शामिल हुए। पुरनिया स्थित कार्यालय पर विधायक डा. नीरज बोरा ने संयुक्त उद्योग व्यापार मण्डल, सावित्री सिंह किसान यूनियन तथा आजाद किसान यूनियन से जुड़े सैकड़ो लोगों को भाजपा की सदस्यता दिलायी। वहीं सबने भाजपा प्रत्याशी राजनाथ सिंह को रिकार्ड मतों से जिताने का संकल्प लिया।

विधायक डा. नीरज बोरा ने पार्टी में सम्मिलित नये सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास, सबका विश्वास के लक्ष्य को लेकर चलती है, जहां बिना भेदभाव सरकार की योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाने के अभिनव प्रयास हुए हैं। उन्होंने कहा कि जनता चार सौ से अधिक सीटों पर जनादेश देते हुए मोदी जी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री चुनने जा रही है। इस अवसर पर भाजपा महानगर महामंत्री रामऔतार कन्नौजिया, पार्षद सीबी सिंह सहित अन्य मौजूद रहे। 

सदस्यता ग्रहण करने वालों में बब्बू पाण्डेय, विश्वजीत सिंह, लक्ष्मी प्रकाश दीक्षित, राममिलन सिंह, टीडी पाण्डेय, विष्णु सिंह, पं. श्याम कुमार, एके तिवारी, राजा भैया, राज गुप्ता, शुभम पाण्डेय, शिवांकू शुक्ला, प्रिंस शुक्ला, दीपक दीक्षित, सत्यम तिवारी, परीक्षित पाण्डेय, कार्तिक शुक्ला, हर्षराज सिंह, रमेश कुमार, मनीष राजपूत, अर्पित राना, अंकित, आकाश गुप्ता, विक्की मिश्रा, अविचल सिंह, शिवांश शुक्ला, मोहित तिवारी, वंश आदि प्रमुख रहे।