Thursday , September 19 2024

BJP : लखनऊ उत्तर मंडल 5 में हुआ महिला संवाद कार्यक्रम, गिनाई उपलब्धियां

महिला सम्मान और सशक्तिकरण के लिए भाजपा सरकार हमेशा कार्यरत

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर भाजपा द्वारा सभी वर्गों के बीच संवाद कार्यक्रम भी आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को लखनऊ उत्तर विधानसभा के अंतर्गत भाजपा महिला मोर्चा उत्तर मंडल 5 द्वारा महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। भारतेंदु हरिश्चंद्र वार्ड में स्थित केसरिया भवन में आयोजित कार्यक्रम में महापौर सुषमा खर्कवाल, भाजपा नेत्री अपर्णा विष्ट, महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष सीता नेगी, नगर महामंत्री रीना चौरसिया मुख्य रूप से उपस्थित रहीं।

महापौर सुषमा खर्कवाल ने महिला संवाद समारोह में मातृशक्तियों से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के नेतृत्व में नारी रक्षा, सुरक्षा, सम्मान और महिला आरक्षण के विषयों पर चर्चा की। उन्होंने लगातार तीसरी बार राजनाथ सिंह को विजयी बनाने की अपील की। 

इस अवसर पर महिला मोर्चा प्रदेश कार्यालय प्रभारी रमा सिंह, पार्षद मान सिंह यादव, राघवराम तिवारी, निशा तिवारी व दीपक लोधी, राजकुमारी मौर्या, मंडल अध्यक्ष राकेश पाण्डेय, महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष दिव्यांशी शुक्ला के अलावा अभिरुचि वाजपेयी, मनोज, संजय तिवारी, माला निगम, रूबी सिंह, शशि वर्मा, मीरा पाण्डेय, रेनू रावत, रचना, सपना तिवारी, रीता सहित काफी संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।