लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट एवं प्रगति इवेंट के तत्वावधान में काशीराम स्मृति उपवन में चल रहे भारत हस्तशिल्प महोत्सव में युवा एवं अनुभवी कवियों का अद्भुत तालमेल देखने को मिला। श्री सच्चिदानंद संस्कृति वैदिक एवं जन कल्याण संस्था और दूरदर्शन एवं आकाशवाणी के कलाकारों द्वारा कवि सम्मेलन में भाग लेकर उपस्थित दर्शकों को पूरे समय बांध रखा। सर्वप्रथम गिरिजा श्रीवास्तव, रेनू श्रीवास्तव ने सरस्वती वंदना की प्रस्तुति से कार्यक्रम को आरंभ किया। सत्येंद्र सोनी के संचालन में हरिप्रकाश हरि, सच्चिदानंद तिवारी, साधना मिश्रा ने काव्य पाठ किया।

वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रम में पलक चौरसिया, खुशी सोनकर, अंजली कनौजिया, आलोक सिंह, नितिन मौर्य, नीरज सिंह, महक और रौनक सोनकर ने आदियोगी, जय हो, वंदे मातरम् गीतों को बहुत ही रोचक और देश भक्ति से ओतप्रोत होकर उपस्थित दर्शकों को भक्ति एवम राष्ट्र भक्ति में सराबोर करके खूब तालियां बटोरी।
राघव डांस स्टूडियो द्वारा गणेश वंदना, किड्स परफॉर्मेंस, इंटरमीडिएट किड्स परफॉर्मेंस, फीमेल फोक/ बॉलीवुड परफॉर्मेंस एवम सीनियर ग्रुप का परफॉर्मेंस देखने को मिला। वंदे मातरम् की प्रस्तुति वैष्णवी, आराध्या, वेदिका, अमिता द्वारा, इंडिया वाले गाने की प्रस्तुति जय, अभय, विराज एवम अर्णमिका द्वारा, तेरी मिट्टी गाने की प्रस्तुति शिव, विवान, ऋषि, सार्थक और चंदन द्वारा दी गई।
भारत हस्तशिल्प महोत्सव के फन और फूड जोन सहित सभी स्टालों पर भारी भीड़ उमड़ी। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर संस्था के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह एवम उपाध्क्ष एनबी सिंह ने सभी देश वासियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal