Saturday , July 27 2024

स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी प्रशिक्षित करेगी भाजपा, प्रशिक्षण सत्र 8 नवम्बर से

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। भारतीय जनता पार्टी 8 नवम्बर से 18 नवम्बर के बीच पूरे प्रदेश में महापौर, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्षों, ब्लाक प्रमुखों क्षेत्र पंचायत सदस्यों व सभासदों का एक दिवसीय प्रशिक्षण सत्र आयोजित करेगी। इन प्रशिक्षण सत्रों को प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी, प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष अवध क्षेत्र कमलेश मिश्र, प्रशिक्षण टोली अवध क्षेत्र के संयोजक/सह संयोजक व क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राहुल राज रस्तोगी,, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष डा. श्वेता सिंह, क्षेत्रीय मंत्री संजय गुप्ता, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी गौरव वर्मा सहित अवध क्षेत्र के पदाधिकारी जिला प्रभारी, जिलाध्यक्ष सम्बोधित करेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का वर्चुअल सम्बोधन भी इन प्रतिनिधियों को मिलेगा। 

महापौर, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्षों, ब्लाक प्रमुखों क्षेत्र पंचायत सदस्यों, और सभासदों के होने वाले प्रशिक्षण सत्र की तैयारी को आज भाजपा अवध क्षेत्र के कार्यालय निराला नगर पर अन्तिम रूप दिया गया। तैयारी बैठक की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्र ने किया। बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष त्रयम्बक त्रिपाठी, प्रदेश मंत्री शिवभूषण सिंह उपस्थित रहे। 

त्रयम्बक त्रिपाठी ने कहाकि प्रशिक्षण से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होता है और वैचारिक रूप से वो समृद्व होते है। इससे कार्यकर्ताओं में संगठनात्मक कार्य करने की प्रवृत्ति की चेतना बढ जाती है, इसलिए समय-समय पर नई जानकारी व नई उर्जा के लिए प्रषिक्षण जरूरी है। 

प्रदेश मंत्री शिवभूषण सिंह ने कहाकि एक दिवसीय प्रशिक्षण चार सत्रों में होगा। जिसमें संगठन, संगठन की कार्य पद्वति के साथ-साथ केन्द्र व प्रदेश की जन कल्याणकारी योजनाएं एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा उनके क्षेत्र में कराए गए विशिष्ट कार्यो पर प्रकाश डाला जाएगा। क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्र ने कहाकि सतत् प्रशिक्षण से संगठन के अभियानों को नया आयाम व नए कार्यकर्ता मिलते है। जब हम स्थानीय निकाय और नगरीय निकाय के प्रतिनिधयों को संगठन की योजना रचना के अनुसार प्रशिक्षित कर देंगे तो हमारे संगठन के लिए एक मजबूत योद्वा के रूप में कार्य करेंगे।प्रशिक्षण में विशेष रूप से हमें वक्ताओं के चयन को ध्यान में रखना है। 

प्रशिक्षण तैयारी बैठक के तदोपरांत भाजपा युवा मोर्चा की क्षेत्रीय कार्य समिति बैठक क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा युवा मोर्चा नितिन मित्तल के नेतृत्व में सम्पन्न हुई। मुख्य अतिथि के तौर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष अवध क्षेत्र कमलेश मिश्र ने युवा मोर्चा को सम्बोधित करते हुए कहाकि आगामी 2024 के चुनाव के लिए अभी से तैयारियों में जुट जाएं। साथ ही युवा मोर्चा के अंतर्गत होने वाले प्रदेश स्तरीय 25000 छात्राओं के सम्मेलन को भाजपा अवध युवा मोर्चा द्वारा आयोजित होगा। जिसमें अवध क्षेत्र भाजयुमो के सभी जिलाध्यक्षों की भागीदारी रहेगी।

क्षेत्रीय सह मीडिया प्रभारी आकाश मिश्र मोंटी ने बताया कि प्रशिक्षण तैयारी बैठक में अवध क्षेत्र के पदाधिकारी, जिला प्रभारी, जिलाध्यक्ष मौजूद रहे। वही भाजपा युवा मोर्चा की बैठक में मुख्य रूप से भाजयुमो प्रदेश महामंत्री हर्षवर्धन सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष विकास श्रीवास्तव बाबा, प्रदेश मंत्री अभिनव द्विवेदी, प्रदेश मंत्री शिवेंद्र विक्रम शाही सहित क्षेत्रीय पदाधिकारी व युवा मोर्चा अवध के सभी जिलाध्यक्षों की उपस्थिति रही।