लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की नव नियुक्त इकाई कानपुर रोड कृष्णानगर व्यापार मंडल का बुधवार को गठन किया गया। जिसमें प्रभारी विक्की लखमानी, सहप्रभारी सचित अरोरा, अध्यक्ष दीपक राजदेव, महामंत्री कमल सेहता, उपाध्यक्ष मनीष चंदानी व लोकेश खत्री, कोषाध्यक्ष नवीन कृपलानी, संगठन मंत्री कपिल खत्री, रितेश केवलानी व तरुण सैलानी बनाए गए।
इस अवसर पर संगठन के वरिष्ठ महामंत्री सुरेश छाबलानी ने कहाकि भारत को शक्तिशाली बनाने में सर्वाधिक महत्वपूर्ण भूमिका व्यापारी समाज को ही निभानी है। क्योंकि शक्तिशाली व्यापारी समाज ही शक्तिशाली भारत का निर्माण करेगा। उन्होंने कहा कि संगठन की भूमिका व्यापारी को स्वाभिमानी बनाने, भ्रष्टाचार के विरुद्ध ताकतवर बनाने और अच्छी गुणवत्ता के साथ व्यापार किए जाने की होनी चाहिए। उन्होंने संगठन में शामिल हुए सभी पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। बैठक में संगठन के वरिष्ठ महामंत्री सुरेश छाबलानी, प्रदेश महामंत्री आकाश गौतम, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुज गौतम, युवा जिलाध्यक्ष ललित सक्सेना भी उपस्थित थे।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal