Saturday , July 27 2024

भारतेंदु हरिश्चंद्र वार्ड : कुछ इस अंदाज में मनाया सफलता का जश्न

लखनऊ (टेलिस्कोप टुडे संवाददाता)। चंद्रयान-3 मिशन के जरिए भारत ने अंतरिक्ष में इतिहास रच दिया। चंद्रयान की सफल लैंडिंग होते ही पूरे देश में हर तरफ जश्न का माहौल है, भारत माता की जय के जयकारे गुंजायमान हो रहा है। बच्चे, बूढ़े हो या जवान, हर कोई उत्साहित है और एक दूसरे को सफलता की बधाई दे रहे है। भारतेन्दु हरिश्चंद्र वार्ड में भी उत्साह का माहौल देखने को मिला। 

चंद्रयान की सफल लैंडिंग होते ही इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे पर हाथों में तिरंगा लिए लोगों ने भारत माता की जय के जयकारे लगाए। आतिशबाजी बाजी के साथ ही एक दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी जाहिर की। इस मौके पर क्षेत्रीय पार्षद मान सिंह यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष राकेश पाण्डेय, मंडल मंत्री अक्षय मिश्रा “लालू” के अलावा आशुतोष मिश्रा, अंकित यादव, शुभम यादव, सौरभ शुक्ला, विक्की यादव सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता व स्थानीय निवासी मौजूद थे।