लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। राजस्थान के पूर्व राज्यपाल व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की दूसरी पुण्यतिथि पर भाजपा नेताओं व व्यापारियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। सुल्तानपुर रोड स्थित कल्याण सिंह कैंसर संस्थान में लगी उनकी मूर्ति पर भारतीय उद्योग किसान व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष व भाजपा नेता अजय त्रिपाठी मुन्ना ने समर्थकों संग श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी को मज़बूत करने में स्वर्गीय कल्याण सिंह का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। राम जन्मभूमि आंदोलन के सबसे अग्रणी नेता रहे स्वर्गीय कल्याण सिंह उत्तर प्रदेश के भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के प्रेरणाश्रोत रहे। उनके नेतृत्व में 1992 में बनी पूर्ण बहुमत की भारतीय जनता पार्टी की सरकार के दौरान उद्यमी, व्यापारी सहित आम जनता के हित में बहुत सारे काम किये।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में भारतीय उद्योग किसान व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष अजय त्रिपाठी मुन्ना, संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रितेश गुप्ता, संगठन के राष्ट्रीय प्रभारी हाफिज जलील अहमद सिद्दीक़ी, संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष, मीडिया प्रभारी ताज ख़ान, प्रदेश उपाध्यक्ष, ज़िलाध्यक्ष लखनऊ नीरज गुप्ता, महानगर अध्यक्ष सैयद फ़ुरक़ान अहमद, महानगर महामंत्री अजय अवस्थी बंटी, अंसल व्यापार मण्डल के अध्यक्ष अमरजीत लोधी, भाजपा नेता प्रिंस तिवारी, दिनेश साहू, राजकुमार रोहित, कुलदीप पांडेय, विजय अवस्थी, रवि यादव, सूरज शर्मा, प्रदेश कार्यालय प्रभारी दीपक शर्मा भी उपस्थित थे।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal