लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। लखनऊ विकास प्राधिकरण चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ की बैठक शुक्रवार को प्राधिकरण मुख्यालय गोमतीनगर में स्थित संघ कार्यालय में हुई। शैलेन्द्र कुमार श्रीवास्तव (अ.व.स.) विद्या प्रसाद (अनु.अधि.से.नि.) की अध्यक्षता में हुई बैठक में संघ का विस्तार एवं सशक्तिकरण, पुरानी पेंशन बहाली (O.P.S) एवं NPS का विरोध, 11 वर्षों से लम्बित कर्मचारी संघ चुनाव कराने हेतु प्रयास सहित कई मुद्दों पर चर्चा हुई। इसके अलावा संविदा, वर्कचार्ज 22 कर्मचारियों को विनियमित तथा शेष संविदा मृतक आश्रित कर्मचारियों के उत्थान हेतु मंथन और आवास विहीन कर्मचारियों हेतु प्राधिकरण द्वारा आसान किस्तों पर आवास मुहैया कराने सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विचार विमर्श करते हुए गतवर्षो में संघ द्वारा किए गए कार्यो की समीक्षा की गई।
बैठक के अंत में संघ के अध्यक्ष सौरभ कमल ने एकजुट होकर अपने अधिकार, स्वाभिमान, सम्मान हेतु संघर्ष के लिए सदैव तत्पर रहने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने कर्मचारियों की समस्याओं को निस्तारण करवाने का भी आश्वासन दिया। संगठन के उपाध्यक्ष रविन्द्र नाथ ने उपस्थित सभी कर्मचारियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। समीक्षा बैठक में संघ के विशेष सहयोगी पदाधिकारी, सदस्य दिनेश कुमार रावत, रामसोंचन, राजेश सोनकर, संजीव कुमार, राजकुमार, सुरेश, राहुल, बबली, कांती, किरन आदि कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal