Saturday , July 27 2024

अवध क्षेत्र के सभी बूथों पर भाजपा कार्यकर्ता सुनेंगे मन की बात


क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्र ने क्षेत्रीय बैठक कर बनाई रणनीति 

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को अवध क्षेत्र के सभी बूथों पर कार्यकर्ता एक साथ सुनेंगे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्र ने क्षेत्रीय कार्यालय निराला नगर पर क्षेत्र के पदाधिकारियों के साथ रणनीतिक बैठक की। सभी क्षेत्रीय पदाधिकारियों को एक-एक जनपद आवंटित कर बैठक की तिथि, पदाधिकारियों की जिम्मेदारी व सोशल मीडिया की भगाीदारी सुनिश्चित करने योजना का खाका सौपा और आवंटित जिले में 28 से लेकर 30 जुलाई तक बने रहने का निर्देश दिया। इसके साथ-साथ जनप्रतिनिधियों की भागीदारी, पदाधिकारीयों को शक्तिकेन्द्रश: दायित्व सौपने का आदेश भी दिया। 

गौरतलब है कि जून माह में सम्पन्न हुए मन की बात कार्यक्रम में अवध क्षेत्र के कई जनपद ने राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर पर सर्वोच्च स्थान प्राप्त किए थे। क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्र ने कहाकि प्रवास सम्पर्क व संवाद से ही भारतीय जनता पार्टी आज आमजन के बीच में लोकप्रिय है और निरन्तर अपने कार्यक्रमों व अभियानों के माध्यम से आमजन के बीच बनी रहती है। इसीलिए जनता का भरोसा और विश्वास भाजपा के साथ बना हुआ है और यह सम्बन्ध निरन्तर मजबूत होता जा रहा है। 

अवध क्षेत्र के सह मीडिया प्रभारी आकाश मिश्र मोंटी ने बताया की सभी जनपदों में क्षेत्रीय पदाधिकारी 28 जुलाई को जिला पदाधिकारियों एवं मन की बात की माॅनिटरिंग टोली के साथ बैठकर शक्तिकेन्द्रश: बूथ तक योजना रचना को तय कर लेंगे। बैठक में क्षेत्रीय महामंत्री विजय प्रताप सिंह, त्रयम्बक तिवारी, नीरज वर्मा, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजीव मिश्रा, राहुल राज रस्तोगी, जितेन्द्र सिंह, चन्द्रा रावत, क्षेत्रीय मंत्री कमलेश श्रीवास्तव, विनोद कुमार, विकास सिंह, राजकिशोर मौर्य, दिलीप यादव, क्षेत्रीय कार्यालय मंत्री डा. विमल सिंह, क्षेत्रीय सह मीडिया प्रभारी दीपक तिवारी, संयोजक/सह संयोजक सोशल मीडिया आयुश बाजपेयी, हिमालय वर्मा, मनोज त्रिवेदी, आईटी संयोजक मानस मित्रा, कार्यालय प्रभारी अखिलेश त्रिपाठी उपस्थित रहे।