Monday , October 26 2026

AKTU के स्टार्टअप को मिलेगी नई उड़ान, इन्वेस्ट यूपी से हुआ एमओयू

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय नवाचार और स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास एवं पहल कर रहा है। इसी दिशा में कदम बढ़ाते हुए विश्वविद्यालय के इन्नोवेशन हब ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की गरिमामई उपस्थिति में इन्वेस्ट यूपी के साथ एमओयू किया।

कुलपति प्रोफेसर जेपी पांडे के निर्देशन में डीन इनोवेशन प्रोफेसर बीएन मिश्रा ने इन्वेस्ट यूपी के अधिकारियों संग एमओयू का आदान-प्रदान किया। इस एमओयू के तहत इन्वेस्ट यूपी एकेटीयू के स्टार्टअप के लिए इंडस्ट्रीज पार्टनर को जोड़ेगा। साथ ही नवाचार और उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए हैकथन आदि का आयोजन मिलकर किया जाएगा। जिससे एकेटीयू के स्टार्टअप को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी। इसके अलावा इन्वेस्ट यूपी की मदद से स्टार्टअप को इंडस्ट्री सेटअप करने का कार्य भी किया जाएगा। इस दौरान इन्नोवेशन हब के सीईओ डॉ. महीप सिंह, सीआईओ वंदना शर्मा मौजूद रहीं।