Thursday , September 10 2026

सैकड़ों कार्यकर्ता कांग्रेसी बने

लखनऊ (शम्भू शरण वर्मा/टेलिस्कोप टुडे)। कांग्रेस पार्टी की नीतियों में आस्था एवं कांग्रेस नेतृत्व के प्रति विश्वास व्यक्त करते हुए बुधवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में उप्र कांग्रेस के प्रान्तीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री नकुल दुबे, उप्र कांग्रेस के महामंत्री व प्रभारी प्रशासन दिनेश सिंह के समक्ष संगीता जायसवाल, राजेश जायसवाल के नेतृत्व में आये सैंकड़ों की संख्या में लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता ग्रहण करने वालों में भारी तादात में महिलाएं भी शामिल रहीं।

इस मौके पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की सदस्यता रद्द किये जाने व लोकतंत्र व संविधान की गिराई जा रही गरिमा के खिलाफ कांग्रेस पार्टी द्वारा चलाये जा रहे सत्याग्रह में सैंकड़ों की संख्या शामिल होकर सरकार के विरोध में मशाल जुलूस निकालकर विरोध दर्ज कराया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नीशू कुमारी, डा. सुधा मिश्रा, सुशीला शर्मा, मोहन शैलेन्द्र, दबीर अहमद, पुष्पा जायसवाल, अवनि जायसवाल, सरिता कुमारी, पदमा श्रीवास्तव, कोमल वर्मा सहित सैंकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।