लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। केन्द्रीय सतर्कता आयोग द्वारा चलाये जा रहे सतर्कता जागरूकता अभियान के अंतर्गत बैंक ऑफ बड़ौदा अंचल कार्यालय लखनऊ द्वारा सतर्कता जागरूकता सप्ताह दिनांक 26 अक्टूबर से 1 नवम्बर 2026, मनाया जा रहा है। इस उपलक्ष में अलीगंज विस्तार शाखा, चौक शाखा के पास और अंचल कार्यालय के सामने नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।
नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगो ने सतर्कता, डिजिटल अरैस्ट, मनी म्यूल, भ्रष्टाचार के बारे मे ज्ञान अर्जित किया। दर्शको को बैंक से संबन्धित होने वाली फ़्राड कॉल एवं साइबर क्राइम जैसे ओटीपी को साझा न करना, किसी अंजान लिंक पर क्लिक न करना, डिजिटल अरैस्ट जैसी परिस्थितियों में न घबराना एवं रूको, सोचो, एक्शन लो की नीति को अपनाना एवं ऐसी शिकायतों को 1930 राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्प लाइन पर दर्ज कराने के लिए बताया गया।

बैंक ऑफ बड़ौदा के लखनऊ अंचल प्रमुख एवं महाप्रबंधक शैलेंद्र कुमार सिंह ने सभी स्टाफ सदस्यो को संबोधित किया तथा सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई। इस कार्यक्रम में उप महाप्रबंधक सचिन वर्मा, उप महाप्रबंधक ज़ेडआईएडी राधे श्याम मीणा, उप महाप्रबंधक निधि कुमार, उप महाप्रबंधक अदित्या कन्नौजिया, सहायक महाप्रबंधक अखिलेश कुमार, सहायक महाप्रबंधक मनोज कुशवाहा, श्रीदेवी सी ल, मुख्य प्रबन्धक आईटी और कमलेश गुप्ता मुख्य प्रबन्धक सतर्कता एवं अन्य अधिकारी एवं कर्मचारियों गण उपस्थित रहे।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal