Thursday , September 19 2024

मनुष्य को संभावनाओं और सौभाग्य के रूप में मिलता है मानव जीवन – डॉ. चिन्मय पांड्या

गायत्री दीप यज्ञ संग किया भारतीय नववर्ष का स्वागत

लखनऊ। मनुष्य को मानव जीवन संभावनाओं और सौभाग्य के रूप में मिलता है। ईश्वर ने मनुष्य को अपने प्रतिनिधि के रूप में धरती पर भेजा है। मनुष्य को ईश्वर ने कई अवसर दिए हैं। बस उन्हें संभावनाएं तलाशने की आवश्यकता है। मानव जीवन को वरदान बनाने के लिए जीवन में सही उदेश्य और संकल्प बहुत ही महत्वपूर्ण है। दीप यज्ञ का उद्देश्य मनुष्य के जीवन में आये संभावनाओं को स्मरण कराना है। भारतीय नववर्ष की पूर्व संध्या पर मंगलवार को सरस्वती कुंज, सरस्वती शिशु मंदिर, निराला नगर में आयोजित मां गायत्री दीप यज्ञ एवं पारिवारिक मेला समारोह में उक्त बातें बतौर मुख्य वक्ता मौजूद देव संस्कृति विश्वविद्यालय शांतिकुंज, हरिद्वार के प्रति कुलपति डॉ. चिन्मय पंड्या ने कहीं।

उन्होंने कहा कि सबके जीवन में अलग अलग तनाव है। छोटी छोटी बातें व्यक्ति के जीवन में तनाव का कारण बन जाती है। मनुष्य का जीवन पारस पत्थर के रूप में मिला है, लेकिन ये पत्थर व्यक्ति के हाथ से कब चला जायेगा, ये किसी को पता नहीं है। यहां से एक अच्छे नागरिक बनने और राष्ट्र की सेवा करने का संकल्प लेकर जाएं। डॉ चिन्मय पांड्या ने देश विदेश में चल रहे गायत्री परिवार के मिशन से अवगत कराते हुए भारतीय नववर्ष का उत्सव घर घर मनाने का सन्देश दिया। उन्होंने कहाकि ऐसे आयोजन से युवा पीढ़ियों का सनातन संस्कृति से जुड़ाव होता है इसलिए हमें इसमें भाग लेना चाहिए।

बतौर मुख्य अतिथि मौजूद पूर्व डिप्टी सीएम डा. दिनेश शर्मा ने कहा कि समय बदला है, कोविड के समय लोगों के मन में बदलाव आया है। अब सभी लोग भारतीय नववर्ष को मनोयोग से मनाने लगे है। अंग्रेजी नववर्ष में शराब की दुकानों पर भीड़ उमड़ती थी लेकिन अब युवाओं में काफी परिवर्तन आया है। इस बार मंदिरों में भीड़ दिखी थी, जो बदलाव का संकेत है। उन्होंने कहा कि भारतीय नववर्ष काफी महत्व का दिन है। पाश्चात्य संस्कृति काटने व बांटने की संस्कृति है जबकि भारतीय संस्कृति सभी को एकजुट करने की संस्कृति है। भारतीय नववर्ष पर सभी लोग अपने घरों पर ध्वज जरूर फहराएं। डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि हमारी सनातन संस्कृति आज देश से बाहर विदेशो तक पहुच चुकी है जिसके कारण आज भारत विश्व गुरु के तौर पर उभर कर आ रहा है। 

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गौरव माहेश्वरी एवं भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ लखनऊ महानगर के संयोजक अभिषेक खरे द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में मौजूद पूर्व मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह ने सनातन संस्कृति के महत्व को समझाते हुए इसको जन जन तक पहुंचाने का आवाहन किया। भाजपा एमएलसी मुकेश शर्मा ने आये हुए अतिथियों का अपने उद्बोधन के माध्यम से स्वागत किया।  

गौरव माहेश्वरी ने बताया की हर वर्ष 1 जनवरी की पूर्व रात्रि पर अंग्रेजी नववर्ष का इंतजार कर लोग उसको धूमधाम से मनाते हैं परंतु हमारी सनातन संस्कृति में जो महत्व भारतीय नववर्ष का है उसको भी हमारी युवा पीढ़ी तथा जनता धूमधाम से मनाए, जिसके लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अभिषेक खरे ने अपनी व्यापार प्रकोष्ठ की पूरी टीम का धन्यवाद दिया जिन्होंने पिछले एक महीने से लगकर इस आयोजन की तैयारी की। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य परिवारों को जोड़कर हमारी सनातन संस्कृति के विचारों को जन जन तक पहुंचाने का प्रयास है। इसलिए इस कार्यक्रम को मेले का स्वरुप दिया गया ताकि परिवार सम्मिलित होकर एक दूसरे से मिल सके और विचारों का आदान प्रदान हो। इस मेले में बच्चो के लिए गेम्स स्टाल, फूड स्टाल भी लगाए गए।

इस कार्यक्रम में निवर्तमान महापौर संयुक्ता भाटिया, गायत्री परिवार के मीडिया प्रभारी उमानंद शर्मा, राजेंद्र अग्रवाल (चेयरमैन, लखनऊ व्यापर मंडल), संदीप बंसल (अध्यक्ष, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल), संजय गुप्ता जी (अध्यक्ष, आदर्श व्यापार मंडल), सतीश अग्रवाल (कार्यवाहक अध्यक्ष, लखनऊ व्यापार मंडल), सुरेश अग्रवाल (वरिष्ठ व्यापारी नेता, व्यवसायी एवं समाजसेवी), भारत भूषण (मुख्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष, लखनऊ व्यापार मंडल), लोकराम अग्रवाल (वरिष्ठ व्यापारी नेता), विनोद अग्रवाल (महामंत्री लखनऊ व्यापार मंडल एवं अध्यक्ष FMCG ट्रेड), जितेन्द्र सिंह चौहान (महामंत्री लखनऊ व्यापार मंडल एवं अध्यक्ष, लखनऊ स्टेशनरी एसोसिएशन), नीरज जोहर (अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश मोबाइल एसोसिएशन), घनश्याम अग्रवाल गुड्डा (नगर उपाध्यक्ष, भाजपा लखनऊ), अमित अग्रवाल (किराना कमिटी से वरिष्ठ व्यापारी नेता), मनोज राय (वरिष्ठ व्यापारी नेता), संदीप अग्रवाल (वरिष्ठ व्यापारी नेता), अमरनाथ अग्रवाल (वरिष्ठ व्यापारी नेता), राकेश त्रिपाठी (वरिष्ठ व्यापारी नेता), आलोक अग्रवाल (वरिष्ठ व्यापारी नेता), डॉ. राजकुमार वर्मा (प्रवक्ता, लखनऊ सर्राफा एसोसिएशन), आकाश गौतम, अनुराग साहू सहित गायत्री परिवार से जुड़े हुए समस्त परिवार व अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। इसके अलावा

व्यापार प्रकोष्ठ टीम से मनीष गुप्ता (सह संयोजक, व्यापार प्रकोष्ठ, भाजपा, लखनऊ), विजय गुप्ता (सह संयोजक, व्यापार प्रकोष्ठ, भाजपा, लखनऊ), विमर्श रस्तोगी (मीडिया प्रभारी, व्यापार प्रकोष्ठ, भाजपा, लखनऊ), सुचित टंडन (वरिष्ठ व्यापारी नेता), अजय अग्रवाल (वरिष्ठ व्यापारी नेता), दीपक अग्रवाल (वरिष्ठ व्यापारी नेता), रोहित अग्रवाल (वरिष्ठ व्यापारी नेता), रचित रस्तोगी (वरिष्ठ व्यापारी नेता) भी मौजूद रहे।