Saturday , July 27 2024

नव अंशिका श्रमदेवी शक्ति सम्मान से सम्मानित हुईं श्रमजीवी महिलाएं

लखनऊ। नव अंशिका फाउंडेशन की ओर से नव अंशिका महिला महिला माह की शुरुआत बुधवार को हुई। इस अवसर पर गोमतीनगर स्थित रेल विहार कॉलोनी परिसर में आयोजित कार्यक्रम में घरों में काम करने वाली श्रमजीवी महिलाओं को सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाली श्रम जीवी महिलाओं में रेखा, गुड्डी, रंजीता, नेहा, मनीषा, राधा, शिवानी, गुडिया शामिल रहीं। नव अंशिका फाउंडेशन संस्था की अध्यक्षा नीशू मनोज ने बताया कि इस वर्ष महिला दिवस बुधवार को है ऐसे में मार्च माह के हर बुधवार को “मिशन शक्ति” को समर्पित प्रेरक कार्यक्रम होंगे। इसमें समाज की हर वर्ग की महिलाओं को जोड़ा जाएगा। यह कार्यक्रम 1, 8, 15, 22 और 29 मार्च को होंगे। इस अवसर पर डॉ.सविता सिंह, पूनम पांडे, शाहीन खान, रेनू जोशी, प्रतिभा मायर, आनंदिता कौशिक, डॉ.मिथिलेश चतुर्वेदी, अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मंजू बिष्ट, संध्या उपाध्यक्ष नीरा लोहानी, पूनम पांडे, शाहीन खान, रेनू जोशी, प्रतिभा मायर, आनंदिता कौशिक सहित अन्य उपस्थित रहीं।