Sunday , November 29 2026

बोंजुर ने ग्रेटर नोएडा में नए आकर्षक लुक के साथ पेश किया फ्लैगशिप स्टोर

ग्रेटर नोएडा (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। परिधान एवं इनरवियर ब्रांड बोंजुर (BONJOUR) ने जगत फार्म, ग्रेटर नोएडा स्थित अपने फ्लैगशिप स्टोर को नए और आकर्षक स्वरूप में पेश किया है। वर्ष 2010 में शुरू किया गया यह स्टोर ग्रेटर नोएडा में ब्रांड की मजबूत उपस्थिति का प्रतीक है। यह बाजार ब्रांड के सबसे सफल बाजारों में शामिल है, जहां ग्राहकों की अच्छी आवाजाही और ब्रांड के प्रति मजबूत विश्वास देखने को मिलता है।

नए स्वरूप में तैयार किए गए स्टोर को ग्राहकों की सुविधा और खरीदारी के बेहतर अनुभव को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। यहां आकर्षक रोशनी, खुली शेल्फ और चौड़े गलियारों की व्यवस्था की गई है। उत्पादों को उनकी श्रेणी और रंगों के अनुसार व्यवस्थित किया गया है, जिससे ग्राहक अपनी पसंद के परिधान आसानी से देख और चुन सकें। वहीं, आकर्षक पुतलों के माध्यम से नए फैशन और स्टाइल को प्रदर्शित किया गया है, ताकि परिवार के सभी सदस्य सुविधाजनक तरीके से पूरी रेंज का अनुभव ले सकें।

इस स्टोर में ग्राहकों को एक ही छत के नीचे बोंजुर की विस्तृत उत्पाद श्रृंखला उपलब्ध होगी। इसमें टी-शर्ट, स्वेटशर्ट, विंटरवियर, थर्मल वियर, जॉगर्स, महिलाओं के परिधान, मोजे और इनरवियर शामिल हैं। सर्दियों के मौसम को ध्यान में रखते हुए गर्म कपड़ों के कलेक्शन को विशेष रूप से प्रदर्शित किया गया है, जिससे ग्राहक अपनी जरूरत और पसंद के अनुसार खरीदारी कर सकें।

पिछले कई वर्षों के दौरान बोंजुर ने एक इनरवियर ब्रांड से आगे बढ़कर संपूर्ण परिधान ब्रांड के रूप में अपनी पहचान स्थापित की है। अपने फ्लैगशिप स्टोर के अलावा ब्रांड के 15 अन्य स्टोर इंदिरापुरम, गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, दिल्ली के कमला नगर एवं गोपीनाथ मार्केट, अंबाला और देहरादून सहित विभिन्न शहरों में संचालित हैं।