लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। जानकीपुरम वार्ड प्रथम के अंतर्गत सीता विहार कॉलोनी स्थित डिवाइन वेलफेयर सोसाइटी में सड़क निर्माण कार्य का रविवार को क्षेत्रीय विधायक डॉ. नीरज बोरा ने विधिवत भूमि पूजन कर शुभारंभ किया। सड़क का निर्माण लखनऊ विकास प्राधिकरण के अवस्थापना मद से कराया जाएगा।

इस अवसर पर विधायक डॉ. नीरज बोरा ने कहा कि क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार और विकास उनकी प्राथमिकता है। लोगों की जरूरतों के अनुरूप विकास कार्यों को लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है। सड़क निर्माण कार्य पूरा होने से कॉलोनी के निवासियों को आवागमन में सुविधा होगी।
कार्यक्रम में पार्षद प्रतिनिधि सौरभ तिवारी, मनोज तिवारी, कृपा शंकर मिश्रा, सतीश वर्मा, घनश्याम सिंह, उदित नारायण सिंह, सर्वेश कुमार, नीरज कुमार, अवधेश श्रीवास्तव, जगदीश शुक्ला और विमल श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal