Thursday , November 26 2026

लोकतंत्र की मजबूती का आधार है भारतीय संविधान : डॉ. नीरज बोरा


लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम के अंतर्गत लखनऊ उत्तर विधानसभा क्षेत्र के फैजुल्लागंज प्रथम वार्ड स्थित प्राथमिक विद्यालय खदरी में संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थल पर सौंदर्यीकरण कार्यों का शुभारंभ एवं संविधान की उद्देशिका का पाठन क्षेत्रीय विधायक डॉ. नीरज बोरा की उपस्थिति में किया गया।

विधायक डॉ. नीरज बोरा ने संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने बाबा साहेब के अतुलनीय योगदान को याद करते हुए कहा कि भारतीय संविधान देश के लोकतंत्र की आधारशिला है। संविधान में निहित आदर्शों और मूल्यों का पालन करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।

कार्यक्रम में नगर निगम के जोनल अधिकारी अजीत राय, अधिशाषी अभियंता मुजफ्फर नजमी, पार्षद रश्मि सिंह, सत्यदेव सिंह, अमित सिंह, जयकरन गौतम, विजय लोधी, राम भरोसे, राजेन्द्र कुमार, दीपक कुमार, अनिल वर्मा, राम खिलावन, किशोरी लाल एवं हेमलता गौतम समेत क्षेत्र के अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।