लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। डॉ0 एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय में चल रहे इंट्रा यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स टूर्नामेंट 2026 में सोमवार से क्रिकेट के मैच शुरू हुए। पहले दिन कुलपति एकादश बनाम वित्त अधिकारी एकादश के बीच मैच हुआ। जिसको कुलपति एकादश ने एकतरफा करते हुए 56 रनों से जीत लिया।
निर्धारित दस ओवरों के मैच में टॉस जीतकर कुलपति एकादश की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 109 रनों का लक्ष्य रखा। आनन्द पाण्डेय ने 20, महीप सिंह ने 19 एवं प्रतिकुलपति प्रो0 राजीव कुमार ने 16 रन बनाए। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी वित्त अधिकारी एकादश की टीम मात्र 53 रन ही बना सकी। कुलपति प्रो0 जेपी पाण्डेय ने सधी गेंदबाजी करते हुए बल्लेबाजों को काफी छकाया। जबकि आनन्द पाण्डेय ने हैट्रिक लिया।
इसके अलावा चेस एवं कैरम के भी मुकाबले खेले गए। इस दौरान कुलसचिव अर्चना गहरवार, वित्त अधिकारी केशव सिंह, कैस के निदेशक प्रो0 एसपी शुक्ल, परीक्षा नियंत्रक प्रो0 दीपक नगरिया सहित अन्य लोग मौजूद रहे। समन्वयक खेल प्रतियोगिता प्रो0 ओपी सिंह ने समन्वय किया। जबकि उप समन्वयक डॉ0 अनुज कुमार शर्मा, उप समन्वयक सहा0 कुलसचिव रंजीत सिंह ने भी सहयोग प्रदान किया। प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय के सभी शिक्षक, अधिकारी एवं कर्मचारी भाग ले रहे हैं।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal