लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। दिवाली की जगमगाहट के बीच रविवार शाम लखनऊ का आसमान एक अनोखे नजारे का गवाह बना। रंग-बिरंगी रोशनियों से सजे आसमान में जब सैकड़ों ड्रोन ने एक साथ आकार लेना शुरू किया तो दर्शक मंत्रमुग्ध रह गए। देखते ही देखते इंद्रिया का पहचान चिह्न गोल्डन गजेल यानी सुनहरा हिरण आसमान में चमक उठा। रोशनी, तकनीक और कला के इस अद्भुत संगम ने लीजर पार्क में मौजूद लोगों को रोमांचित कर दिया। ड्रोन शो ने दिवाली की रौनक में यादगार रंग भर दिए।
मौका था आदित्य बिरला ज्वेलरी के ब्रांड इंद्रिया ने दिवाली के मौके पर लुलु मॉल के निकट लीजर पार्क में आयोजित एक अनोखे ड्रोन शो का। रविवार शाम हुए इस शो में इंद्रिया की पहचान बन चुके गोल्डन गजेल (सुनहरे हिरण) की आकृति आसमान में उभरी। रोशनी से जगमगाते इस नजारे ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और शहर के आसमान को त्योहार के एक यादगार अनुभव में बदल दिया।
इस ड्रोन शो में इंद्रिया ने अपने हाल ही में लॉन्च किए गए फेस्टिव ज्वेलरी कलेक्शन ‘पद्मिका’ की झलक भी लखनऊ के आसमान में दिखाई। कलेक्शन के प्रमुख डिजाइन और मोटिफ रोशनी के जरिए बिल्कुल नए अंदाज में पेश किए गए। त्योहारों के लिए खास तौर पर तैयार यह ड्रोन शो एक इनोवेटिव कोशिश थी, जिसका मकसद त्योहारी सीजन के विज्ञापनों की भीड़ में अलग दिखना और दर्शकों को ब्रांड से गहराई से जोड़ने वाला अनुभव देना था।
देखने आए लोगों का ध्यान खींचते हुए इस आयोजन ने लखनऊ के आसमान को कला, संस्कृति और त्योहारों की रौनक से भर दिया। साथ ही, इसने पारंपरिक स्टोर के दायरे से आगे बढ़कर ग्राहकों के लिए सार्थक और यादगार अनुभव तैयार करने की इंद्रिया की प्रतिबद्धता को और पुख्ता किया। ‘पद्मिका’ कलेक्शन अब लखनऊ में शाहनजफ रोड (हजरतगंज), आशियाना मार्ग (आलमबाग) और पत्रकार पुरम चौराहा (गोमती नगर) स्थित इंद्रिया स्टोर्स में उपलब्ध है।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal