Wednesday , October 14 2026

बेटियों की शिक्षा को मिलेगा बढ़ावा, बैंक ऑफ बड़ौदा ने बांटी स्कूल किट

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। बैंक ऑफ बड़ौदा, लखनऊ अंचल द्वारा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व के अंतर्गत वारसिया गर्ल्स इंटर कॉलेज में स्कूल किट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस पहल का उद्देश्य छात्राओं को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना तथा उनकी शैक्षणिक आवश्यकताओं को पूरा करने में सहयोग प्रदान करना है।कार्यक्रम में शैलेन्द्र कुमार सिंह (महाप्रबंधक एवं अंचल प्रमुख, लखनऊ अंचल) ने छात्राओं को स्कूल किट वितरित की। यह पहल बैंक की शिक्षा को बढ़ावा देने, बालिका सशक्तिकरण तथा समाज के समग्र विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

इस अवसर पर छात्राओं को संबोधित करते हुए शैलेन्द्र कुमार सिंह ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने छात्राओं को अपनी पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने, नियमित रूप से अध्ययन करने तथा मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के साथ अपने शैक्षणिक लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा उज्ज्वल भविष्य के निर्माण का सशक्त माध्यम है तथा यह छात्राओं को आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

स्कूल किट वितरण की इस पहल का उद्देश्य छात्राओं को आवश्यक शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराना, उनकी पढ़ाई को सुगम बनाना तथा उन्हें निरंतर शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करना है। बैंक ऑफ बड़ौदा अपनी विभिन्न सीएसआर पहलों के माध्यम से शिक्षा, महिला सशक्तिकरण एवं सामुदायिक विकास को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है। बैंक का यह प्रयास समाज के वंचित एवं जरूरतमंद वर्गों तक सहायता पहुँचाने तथा समावेशी विकास को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।