लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। फैजुल्लागंज क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित परिवारों की मदद के लिए लखनऊ उत्तर के विधायक डॉ. नीरज बोरा की नारंगी टीम का राहत एवं सेवा अभियान लगातार जारी है। बाढ़ से प्रभावित परिवारों को जरूरी खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के साथ ही शारदीय नवरात्रि के अवसर पर व्रत रखने वाले लोगों तक फल पहुंचाकर टीम ने सेवा और संवेदनशीलता का संदेश दिया।
सोमवार को टीम ने शिवशक्ति नगर, पतंग मैदान, दाउदनगर नई कॉलोनी, मामा कॉलोनी और चौबे डेयरी के पीछे स्थित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। यहां जरूरतमंद परिवारों को राशन सामग्री वितरित की गई, ताकि कठिन परिस्थितियों का सामना कर रहे लोगों को दैनिक जरूरतों को पूरा करने में मदद मिल सके।


शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर टीम के सदस्यों ने व्रतधारियों को फल भी बांटे। बाढ़ के कारण प्रभावित परिवारों की मुश्किलों के बीच नवरात्रि का पर्व मनाने वाले लोगों तक फल पहुंचाकर उनकी जरूरतों का ध्यान रखा गया। राहत सामग्री और फल वितरण के माध्यम से टीम ने जरूरतमंदों के साथ खड़े रहने का संदेश दिया।
राहत वितरण अभियान में पार्षद रंजीत सिंह के साथ सतीश वर्मा, शैलेन्द्र मौर्य, शैलेन्द्र स्वर्णकार, शिवम श्रीवास्तव, बबलू चौधरी, आदर्श राजपूत, कृपाशंकर मिश्रा, मयंक मिश्रा, गौरव अवस्थी, राजू सिंह, श्रेया निगम, विवेक राजपूत और सचिन गुप्ता सहित अन्य लोग शामिल रहे। टीम के सदस्यों ने विभिन्न प्रभावित इलाकों में पहुंचकर जरूरतमंद परिवारों को सहायता उपलब्ध कराई।


उल्लेखनीय है कि विधायक डॉ. नीरज बोरा की टीम बाढ़ प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए लगातार सक्रिय है। राहत सामग्री वितरण से लेकर जरूरतमंदों तक आवश्यक वस्तुएं पहुंचाने का अभियान निरंतर चलाया जा रहा है। टीम का प्रयास है कि संकट की इस घड़ी में प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता मिल सके और उन्हें अकेलेपन का एहसास न हो।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal