Friday , October 9 2026

स्टैनफोर्ड-एल्सेवियर की शीर्ष 2% वैज्ञानिकों की सूची में एकेटीयू के डॉ. अनुज शर्मा

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी और एल्सेवियर की ओर से जारी विश्व के शीर्ष 2 प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची में डाॅ0 एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय के सेंटर फाॅर एडवांस्ड स्टडीज के एसो0 प्रोफेसर डॉ. अनुज कुमार शर्मा ने इस वर्ष भी अपना स्थान बनाया है। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने अनुसंधान एवं नवाचार के क्षेत्र में अपनी निरंतर उत्कृष्टता को एक बार फिर प्रमाणित किया है।

डॉ. शर्मा के नाम 135 से अधिक एससीआईई एवं स्कोपस इंडेक्स्ड शोध पत्र तथा छह पेटेंट दर्ज हैं। उन्होंने प्रधान अन्वेषक के रूप में चार करोड़ रुपये से अधिक की कुल राशि वाली छह शोध परियोजनाओं का नेतृत्व किया है। शैक्षणिक उत्ष्टता के लिए डॉ. शर्मा को वर्ष 2025 में उत्तर प्रदेश के माननीय राज्यपाल द्वारा अकादमिक एक्सीलेंस अवार्डतथा एकेटीयू द्वारा वर्ष 2020 और 2025 मेंबेस्ट टीचर्स अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है। इस उपलब्धि पर कुलपति प्रो0 जेपी पाण्डेय ने बधाई दी।