लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं जगतगुरु सनातन सम्राट स्वामी चक्रपाणि महाराज का प्रदेश कार्यालय में वैदिक मंत्रोच्चार और स्वस्तिवाचन के साथ स्वागत किया गया। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन किया। बैठक में हिंदू समाज से जुड़े ज्वलंत मुद्दों, वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य, हिंदू महासभा की राजनीतिक गतिविधियों और यूजीसी से संबंधित विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में आगामी विधानसभा और नगर निगम चुनावों को लेकर संगठन की रणनीति पर भी मंथन हुआ। चुनावी तैयारियों को गति देने और हिंदू समाज के हितों को प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया। संगठन की ओर से लगभग सभी सीटों पर मजबूत प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया। इसके लिए विभिन्न क्षेत्रों में लगातार बैठकें आयोजित कर संभावित प्रत्याशियों की स्थिति, संगठनात्मक मजबूती और चुनावी तैयारियों की समीक्षा की जाएगी।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अनुपम मिश्रा, प्रदेश प्रवक्ता शेखर कुमार, प्रदेश संयोजक सांस्कृतिक प्रकोष्ठ आलोक श्रीवास्तव, दिल्ली के प्रदेश मंत्री कुलदीप और अमन राज सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal