Wednesday , October 7 2026

AKTU : नवनियुक्त कुलसचिव अर्चना गहरवार ने परखी विभागों की कार्यप्रणाली

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय की नवनियुक्त कुलसचिव आईएएस अर्चना गहरवार ने बुधवार को विभिन्न विभागों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से उनके कार्यों की जानकारी ली। भ्रमण में उन्होंने कुलसचिव कार्यालय के स्थापना, नामांकन, स्टोर आदि अनुभागों में कार्यप्रणाली को जाना। इसी क्रम में स्टूडेंट सेल, ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट विभाग, परीक्षा विभाग, वित्त विभाग का भी भ्रमण किया। साथ ही कामों को तेजी से निपटाने का निर्देश दिया।

वहीं, आउटसोर्स एजेंसी के कर्मियों की भी बायोमेट्रिक हाजिरी लगाने केे लिए संबंधित को निर्देश दिया। इसके अलावा समय-समय पर सुरक्षा की दृष्टि से फायर मॉकड्रिल कराने के लिए कहा। परिसर में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने के लिए भी निर्देशित किया। इस दौरान उप कुलसचिव डॉ0 आरके सिंह, उपकुलसचिव डॉ0 डीपी सिंह, उप कुलसचिव डॉ0 आयुष श्रीवास्तव, व्यवस्थाधिकारी प्रवीन कुमार मौजूद रहे।