Tuesday , October 6 2026

जलस्तर बढ़ा, फिर भी नहीं रुका गोमती स्वच्छता अभियान

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। गोमती नदी में जलस्तर बढ़े होने के बावजूद रविवार को स्वच्छ पर्यावरण सेना की ओर से गोमती नदी स्वच्छता अभियान का 437वां रविवार आयोजित किया गया। हनुमान सेतु के निकट झूलेलाल पार्क से लगे गोमती नदी के करीब एक किलोमीटर लंबे तट पर विभिन्न संगठनों के सदस्यों, छात्र-छात्राओं और एनसीसी कैडेट्स ने संयुक्त रूप से स्वच्छता अभियान चलाया। अभियान के दौरान नदी तट पर फैले कचरे को एकत्रित कर एक स्थान पर पहुंचाया गया।

स्वच्छ पर्यावरण सेना लखनऊ के संयोजक रणजीत सिंह के नेतृत्व में चले अभियान में प्रतिभागियों ने लोगों को गोमती नदी और उसके आसपास स्वच्छता बनाए रखने के लिए जागरूक किया। इस दौरान अपील की गई कि नदी में कूड़ा-कचरा और देवी-देवताओं की मूर्तियां न डालें। अभियान का उद्देश्य गोमती नदी को प्रदूषण से मुक्त रखने के साथ ही लोगों में नदी संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना रहा।

अभियान में विष्णु तिवारी, उदय सिंह, आनंद वर्मा, शिव सोनी, नाथ शरण त्रिपाठी, परवेश यादव, विवेक जोशी, संजय वर्मा, पवन कुमार, पलक, अर्चना सिंह, मनोज सिंह, आशीष तिवारी, आयुष बंसल, जेपी गुप्ता, रिंकू सिंह, पंकज तिवारी, ललित कश्यप और प्रहलाद सिंह सहित अन्य लोग शामिल रहे।

सिटी मांटेसरी स्कूल के गेम टीचर्स सुजीत झा, रुचि कपूर, कविता मिश्रा और श्रवण तिवारी के साथ छात्र-छात्राओं ने भी अभियान में सहभागिता की। महामाया राजकीय महाविद्यालय महोना, लखनऊ की 20 यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी कैडेट्स ने भी श्रमदान किया। एनसीसी प्रभारी लेफ्टिनेंट डॉ. प्रीती चंद नेगी के नेतृत्व में सरिता, सोनिया, प्राची, काजल, पलक, अंजलि, कीर्ति, राधा, श्रेया, कनक और अनुष्का ने स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया।

रोटरी क्लब की ओर से भारती गुप्ता, माही भान, मनिंदर सक्सेना, प्रदीप बालियान, शोभित गुप्ता, सुधम चंदवानी, आनंद पांडेय, नरेश नैनी, डॉ. वीएस निगम और ज्योति निगम सहित सदस्यों ने भी गोमती नदी तट पर श्रमदान किया। अभियान में शामिल लोगों ने गोमती को स्वच्छ और प्रदूषणमुक्त बनाए रखने के लिए निरंतर जनजागरूकता की आवश्यकता पर जोर दिया।