Friday , October 2 2026

गांधी-शास्त्री जयंती पर स्वच्छता का संदेश, सेंट जोसेफ के बच्चों ने बांटे कागज के लिफाफे

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। राष्ट्रपिता महात्मा गॉधी की 157वीं तथा सादगी की प्रतिमूर्ति, भारत के द्वितीय प्रधानमंत्री, भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की 122वीं जयंती सेंट जोसेफ विद्यालय समूह की राजाजीपुरम्, सीतापुर रोड, रूचिखण्ड  आदि सभी शाखाओं में उल्लासपूर्वक मनायी गयी। इस अवसर पर बच्चों ने भाषण प्रतियोगिता, निबन्ध प्रतियोंगिता में भाग लेने के साथ गांधी व शास़्त्री के जीवन चरित से प्रेरित अनेक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये।

सेंट जोजफ समूह की सभी शाखाओं में स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। जिसमें बच्चों ने ‘न गंदगी करेगें और न गंदगी करने देगें‘ के साथ स्वच्छता सर्वेक्षण में लखनऊ को प्रथम बनाने का संकल्प लिया। सेंट जोसेफ विद्यालय सीतापुर रोड शाखा के छात्र छात्राओं ने पेपर से बने हुए लिफाफों का डिस्ट्रीब्यूशन, निकट की दुकानों एवं स्ट्रीट वेंडर्स के लिए किया। “पॉलीथिन का प्रयोग न करते हुए कागज के बने हुए लिफाफों का प्रयोग करें” के स्लोगन्स के साथ प्रधानाचार्य अमिता सिंह एवं विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं के नेतृत्व में जागरूकता रैली निकाली गई।

सेंट जोसेफ विद्यालय समूह की संस्थापक अध्यक्ष डा. पुष्पलता अग्रवाल नें सभी को गांधी जी व शास्त्री जी की जयंती की शुभकामनायें देते हुए बच्चों को बैरिस्टर मोहन दास से महात्मा गांधी बनने तक के सफर से प्रेरणा लेकर उनके आदर्शों पर चलने का आग्रह किया। साथ ही लाल बहादुर शास्त्री के सादगी से भरे जीवन चरित्र को अपने जीवन में आत्मसात करने का आग्रह किया। 

वही सेंट जोसेफ विद्यालय समूह के प्रबन्ध निदेशक अनिल अग्रवाल ने विकसित भारत के सपने को पूरा करने के लिये देश व महापुरूषों के विचारों की गहराई को जीवन में उतारने की आवश्यकता पर बल दिया। इस अवसर पर विद्यालय समूह के संयुक्त निदेशक सृजन अग्रवाल सहित सभी शाखाओं के प्रधानाचार्या व अध्यापक आदि के साथ बच्चों के अभिभावक उपस्थित रहे।