लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर खादी बोर्ड के CEO शिशिर (IAS) ने खादी बोर्ड परिसर में माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर सीईओ शिशिर ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री देश के ही नहीं बल्कि दुनिया के अनमोल रत्न हैं। इन दोनों महापुरुषों के नाम पर पूरी दुनिया के लोग गर्व करते हैं।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal