लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। फीनिक्स यूनाइटेड ने फेस्टिव सीजन के मौके पर ग्राहकों के लिए ‘फ्रेश अराइवल’ शॉपिंग कैंपेन शुरू किया है। 26 सितंबर से 11 अक्टूबर 2026 तक चलने वाले इस कैंपेन में फीनिक्स यूनाइटेड आने वाले ग्राहकों को 5,999 रुपये या उससे ज्यादा की खरीदारी पर निश्चित उपहार मिलेगा। वहीं, 9,999 रुपये या उससे ज्यादा की खरीदारी पर पक्के गिफ्ट के साथ सिल्वर कॉइन जीतने का मौका भी मिलेगा।

फेस्टिव सीजन में लोग अपने परिवार और दोस्तों के लिए खरीदारी करते हैं। इसी को देखते हुए फीनिक्स यूनाइटेड ने इस कैंपेन में खरीदारी के साथ गिफ्ट और इनाम का मौका भी जोड़ा है। ग्राहक अपनी पसंद की खरीदारी के साथ इन ऑफर्स का फायदा उठा सकते हैं।
फीनिक्स मिल्स के रिटेल डायरेक्टर, नॉर्थ संजीव सरीन ने कहा, “फेस्टिव सीजन परिवार और दोस्तों के साथ खुशियां मनाने और साथ वक्त बिताने का समय होता है। ‘फ्रेश अराइवल’ के जरिए हम अपने ग्राहकों की शॉपिंग को और खास बनाना चाहते हैं। हमारी कोशिश है कि यहां आने वाले लोगों को खरीदारी के साथ एक अच्छा अनुभव मिले।”
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal