Friday , October 2 2026

एम्पीयर ने लखनऊ में बढ़ाया नेटवर्क, सेल्स-सर्विस की सुविधा हुई मजबूत

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। एम्पीयर ने काकोरी और सरफ़राज़गंज में ‘राघव सरकार इलेक्ट्रिक मोबिलिटी’ और ‘चंद्र मोटर कंपनी’ के उद्घाटन के साथ लखनऊ में अपनी रिटेल एवं सर्विस मौजूदगी को सशक्त बना लिया है। एम्पीयर का यह नया एक्सपीरियंस सेंटर ग्राहकों को एक ही जगह पर सेल्स और सर्विस का पूरा अनुभव देगा, जिससे क्षेत्र के ग्राहकों के लिए इलेक्ट्रिक मोबिलिटी आसान और सुविधाजनक हो जाएगी।

नए एक्सपीरियंस सेंटर में एम्पीयर के इलेक्ट्रिक स्कूटर पोर्टफोलियो को पेश किया जाएगा। जिसे मोबिलिटी की विभिन्न ज़रूरतों और ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इस पोर्टफोलियो में सबसे खास है 5 किलोवॉट की नई पावरफुल मोटर से पावर्ड एम्पीयर नेक्सस ईएक्स प्लस जिसने अपने शानदार परफोर्मेन्स के साथ भारत के सबसे मुश्किल रास्तों पर कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाए हैं।

परिवारों और मूल्य के प्रति सजग ग्राहकों के लिए पेश किया गया मैग्नस GMax रोज़मर्रा की ज़रूरतों, कनेक्टेड टेक्नोलॉजी और किफायती दाम का बेहतरीन संयोजन है। वहीं मैग्नस Neo को रोज़मर्रा की राइड को आरामदायक बनाने के लिए और लुक को ध्यान में रखकर डिज़ाइन किया गया है। इसके अलावा युवा राइडरों, खासतौर पर स्कूल-कॉलेज छात्रों के लिए हाल ही में लॉन्च हुआ एम्पीयर Reo Vyb भी पोर्टफोलियो में शामिल किया गया है।

एम्पीयर नेक्सस EX+और मैग्नस GMax ऐसे वैरिएंट्स में भी उपलब्ध हैं जिनमें इंटेलिपैक से पावर्ड 30 से ज़्यादा इंटेलिजेंट फ़ीचर्स हैं। ये फीचर्स राइडरों को कनेक्टेड और स्मार्ट टेक्नोलॉजी का अनुभव प्रदान करते हैं। इस पोर्टफ़ोलियो में नेक्स्ट-जेनरेशन एलएफपी बैटरी टेक्नोलॉजी और 5 साल/75,000 किलोमीटर तक की स्टैंडर्ड बैटरी वारंटी मिलती है, जो इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को भरोसेमंद और आसान बनाने की एम्पीयर की प्रतिबद्धता की पुष्टि करती है।

एम्पीयर का ‘बिल्ट फॉर भारत’ दृष्टिकोण असल दुनिया की इंजीनियरिंग और भारत में राइडिंग की विभिन्न परिस्थतियों में की गई जांच पर आधारित है। नेक्सस प्लेटफॉर्म ने कोल्ली हिल्स के 70 हेयरपिन मोड़ों को पार कर और भारत के सबसे ऊंचे मोटरेबल पहाड़ी रास्तों में से एक, शिपकी ला पास (13,200 फीट) तक पहुंचकर अपनी मजबूती साबित की है। ये यात्राएं दर्शाती हैं कि एम्पीयर भारत की विभिन्न सड़कों, रास्तों और मोबिलिटी की ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के आधुनिक समाधान लेकर आता है।

आधुनिक और इंटरैक्टिव रिटेल डेस्टिनेशन के रूप में डिज़ाइन किया गया एम्पीयर का नया एक्सपीरियंस सेंटर ग्राहकों को कंपनी के प्रोडक्ट्स को देखने, प्रशिक्षित प्रोडक्ट स्पेशलिस्ट्स से बात करने, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के फ़ायदे समझने और आरामदायक माहौल में सोच-समझकर खरीदारी का फ़ैसला लेने का मौका देगा।