लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। डॉ0 एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय के इनोवेशन हब और फिजिक्सवाला मिलकर शोध, नवाचार एवं छात्रों को स्किल्ड बनाने पर कार्य करेंगे। दोनों संस्थानों के बीच गुरूवार को एमओयू हुआ। कुलपति प्रो0 जेपी पाण्डेय की उपस्थिति में डीन इनोवेशन प्रो0 बीएन मिश्रा एवं फिजिक्सवाला के सत्यनारायण ने हस्ताक्षर कर एमओयू का आदान-प्रदान किया।
फिजिक्सवाला इनोवेशन हब के साथ मिलकर छात्रों को नवाचार में आगे आने के लिए प्रोत्साहित करेगा। इसके अलावा पात्र छात्रों को शैक्षणिक यात्रा, प्रोजेक्ट और शोध गतिविधियों के लिए नामित करेगी। ताकि छात्र क्लासरूम की पढ़ाई के अलावा भी सीख सकें। वहीं, इनोवेशन हब फिजिक्सवाला के छात्रों को लैब, इंफ्रास्ट्रक्चर सहित अन्य सुविधाएं प्रदान करेगा। साथ ही छात्रों और शिक्षकों को एकेडमिक विजिट का भी मौका दिया जाएगा। इसके अलावा शोध, नवाचार, पेटेंट और प्रोजेक्ट पर सहयोग प्रदान करेंगे। एमओयू के दौरान वित्त अधिकारी केशव सिंह, एसो0 डीन इनोवेशन डॉ0 अनुज कुमार शर्मा एवं इनोवेशन हब के सीईओ डॉ0 महीप सिंह मौजूद रहे।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal