लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। जिले में पिछले कुछ घंटों से खराब मौसम और अत्यधिक बारिश को देखते हुए जिलाधिकारी विशाख जी ने 26 सितंबर 2026 को शिक्षण कार्य स्थगित रखने का आदेश जारी किया है। मौसम विभाग की ओर से भारी वर्षा के पूर्वानुमान को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, 26 सितंबर को लखनऊ के प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा 12वीं तक के सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। इसके साथ ही जिले के सभी उच्च शिक्षण संस्थान, तकनीकी महाविद्यालय, प्रोफेशनल कॉलेज, राजकीय पॉलीटेक्निक तथा राजकीय आईटीआई में भी शिक्षण कार्य स्थगित रहेगा।

आदेश में कहा गया है कि खराब मौसम और भारी बारिश की संभावना को देखते हुए सभी संबंधित संस्थान इसका कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें। संस्थानों के प्रबंधक, प्रधानाचार्य एवं अन्य संबंधित अधिकारियों को आदेश की जानकारी अपने स्तर से सभी संबंधितों तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि मौसम विभाग के पूर्वानुमान और जनसुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह व्यवस्था लागू की गई है। आदेश की प्रति जिला प्रशासन की वेबसाइट पर भी उपलब्ध कराई गई है।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal