Friday , September 25 2026

खराब मौसम के बीच लखनऊ में स्कूल बंद, डीएम ने जारी किया आदेश

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। खराब मौसम, अतिवृष्टि, जलभराव और मौसम विभाग द्वारा भारी बारिश के पूर्वानुमान को देखते हुए लखनऊ के जिलाधिकारी विशाख जी ने जिले के सभी विद्यालयों में 26 सितंबर को शिक्षण कार्य स्थगित रखने के आदेश दिए हैं। आदेश के तहत शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक के सभी विद्यालय बंद रहेंगे।

जिलाधिकारी की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि लखनऊ में खराब मौसम एवं अतिवृष्टि के कारण कई क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। वहीं मौसम विभाग ने भारी वर्षा का पूर्वानुमान जारी किया है। विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

आदेश के अनुसार जिले के समस्त राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, वित्त पोषित विद्यालयों तथा सभी बोर्डों द्वारा संचालित विद्यालयों में 26 सितंबर 2026 को शिक्षण कार्य स्थगित रहेगा। यह आदेश लखनऊ के शहरी और ग्रामीण, दोनों क्षेत्रों के विद्यालयों पर लागू होगा।

जिलाधिकारी ने विद्यालय प्रबंधकों, अभिभावकों और छात्र-छात्राओं से आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा है। आदेश की प्रमाणिकता जिला लखनऊ की आधिकारिक वेबसाइट lucknow.nic.in पर भी देखी जा सकती है। संबंधित अधिकारियों को भी आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं।