लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। बोरा फाउंडेशन द्वारा संचालित ‘सेवा सखी’ कार्यक्रम के अंतर्गत नारी कौशल एवं स्वावलंबन मिशन के तहत मड़ियांव स्थित श्रीनगर कॉलोनी एवं कृष्णबिहार कॉलोनी में सिलाई प्रशिक्षण केंद्रों का उद्घाटन फाउंडेशन की चेयरपर्सन एवं समाजसेवी बिंदु बोरा ने किया।
बिंदु बोरा ने कहा कि जब महिलाएं अपने हुनर के माध्यम से आत्मनिर्भर बनेंगी, तो वे अन्य महिलाओं को भी आगे बढ़ने में सहयोग कर सकेंगी। स्वरोजगार के लिए महिलाओं का हुनरमंद होना आवश्यक है और सिलाई जैसे व्यावहारिक प्रशिक्षण उन्हें अपने पैरों पर खड़े होने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि ‘सेवा सखी’ के माध्यम से महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण देकर उन्हें स्वरोजगार से जोड़ने और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
कार्यक्रम में महानगर कार्यसमिति सदस्य नम्रता सिंह, पार्षद रश्मि सिंह, दिव्यांशी शुक्ला, केंद्र संचालिका पूर्वी शर्मा एवं नंदिनी कश्यप सहित प्रशिक्षणार्थी महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन सुनील सिंह ने किया।
Telescope Today | टेलीस्कोप टुडे Latest News & Information Portal