Tuesday , September 22 2026

हुनर से महिलाएं घर बैठे आय का साधन विकसित करें : बिंदु बोरा

लखनऊ (टेलीस्कोप टुडे संवाददाता)। महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं स्वावलंबी बनाने के उद्देश्य से बोरा फाउंडेशन द्वारा संचालित ‘सेवा सखी’ कार्यक्रम के अंतर्गत फैजुल्लागंज स्थित कृष्णलोक में सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन फाउंडेशन की चेयरपर्सन बिंदु बोरा ने किया। उन्होंने कहा कि घर के बजट को एक महिला ही बेहतर ढंग से समझती है। छोटी-छोटी जरूरतों के लिए उसे किसी पर आश्रित न रहना पड़े, इसके लिए महिलाओं का हुनरमंद और आत्मनिर्भर बनना जरूरी है।

उन्होंने कहा कि महिलाएं सिलाई जैसे व्यावहारिक कौशल के माध्यम से घर से ही आय का साधन विकसित कर परिवार की छोटी छोटी जरूरतों को पूरा कर सकती हैं।उन्होंने कहा कि महिलाएं हुनर सीखें, आत्मनिर्भर बनें और अपने पैरों पर खड़ी हों, यही ‘सेवा सखी’ अभियान का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने प्रशिक्षण केंद्र से जुड़ने वाली महिलाओं को नियमित रूप से प्रशिक्षण लेने तथा सीखे हुए हुनर को रोजगार एवं स्वरोजगार के रूप में विकसित करने के लिए प्रेरित किया। 

कार्यक्रम में मंडल उपाध्यक्ष रीता सिंह, सुप्रिया पांडे, केंद्र संचालिका शिवानी, रिद्धि सिंह, सिद्धि सिंह सहित प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन सुनील सिंह ने किया।